विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान का धमाकेदार शतक, झारखंड की 324 रनों से बड़ी जीत

विजय हजारे ट्रॉफी में ईशान का धमाकेदार शतक, झारखंड की 324 रनों से बड़ी जीत
X
विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay hazare Trophy) में झारखंड और मध्यप्रदेश (Jharkhand vs Madhya pradesh) के बीच हुए मैच में ईशान किशन (Ishan kishan) के धमाकेदार शतक के बदौलत झारखंड 324 रनों से जीत गया।

खेल। विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay hazare Trophy) में झारखंड और मध्यप्रदेश (Jharkhand vs Madhya pradesh) के बीच हुए मैच में ईशान किशन (Ishan kishan) के धमाकेदार शतक के बदौलत झारखंड 324 रनों से जीत गया। 22 साल के ईशान ने शनिवार को मध्यप्रदेश के खिलाफ 94 गेंदों पर 173 रनों की कप्तानी पारी खेली है। जिसके बाद वह अपनी आतिशी पारी के कारण सुर्खियों में है। उन्होंने इस दौरान 19 चौके और 11 छक्के लगाए। बता दें कि झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में रिकॉर्ड 422 रनों का स्कोर खड़ा किया। दरअसल किसी भारतीय घरेलू टीम का यह सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं जवाब में मध्यप्रदेश की टीम 18.4 ओवरों में 98 रनों पर ही सिमट गई। झारखंड ने मध्यप्रदेश पर 324 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही वरूण आरोन (Varun Aaron) ने 6 विकेट चटकाए।

वहीं ईशान ने इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इंग्लिश टीम के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज 12 मार्च से शुरू होगी। उनकी इस आतिशी पारी के बाद आईपीएल (IPL) की उनकी टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर खुशी जाहिर की है।

लिस्ट-ए के क्रिकेट क्या होता है

लिस्ट- ए के क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल के अलावा कई घरेलू मुकाबले शामिल होते हैं। वहीं इसके तहत 40 से 60 ओवरों तक की एक पारी होती है।

इस 50 ओवरों के टूर्नामेंट में एलीट ग्रुप 'बी' के मैच में मध्यप्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि झारखंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उनका पहला विकेट महज 10 रनों पर गिर गया था। उनके साथ पारी शुरू करने आए उत्कर्ष सिंह (6) को ईश्वर पांडे ने एलबीडब्ल्यू कर दिया था। उत्कर्ष को पंजाब किंग्स ने उनके बेस प्राइंस 20 लाख रु. में खरीदा है। जिसके बाद आए मैच के हीरो रहे ईशान किशन। उन्होंने मध्यप्रदेश के गेंदबाजों की जमकर धोया। ईशान ने महज 74 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसमें 12 चौके और 5 छक्के लगाए। शतक बनाने के बाद भी उन्होंने गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। जब ईशान तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 240 रन था।

बता दें कि ईशान किशन आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। वह आईपीएल में गुजरात लॉयन्स के लिए भी खेल चुके हैं। ईशान ने आईपीएल के 51 मैचों में 1211 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वाधिक स्कोर 99 रन रहा है और उन्होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं। वह 2016 के अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान भी रहे थे। हालांकि भारत को उस विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

Tags

Next Story