विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया डोनेशन, लोगों से भी की अपील

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों, और असम में बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का हाथ बढ़ाते हुए आर्थिक मदद दी है। विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मिलकर तीन संस्थाओं के जरिए बाढ़ पीड़ितों के लिए डोनेशन दिया, और इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
बिहार और असम इस समय कोरोना और बाढ़ की दोहरी मार झेल रहा है। बिहार और असम में अब तक बाढ़ से हजारों घर तबाह हो गए हैं, वही कई लोग इसमें जान भी गवां चुके हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए की मदद
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा - जब हमारा देश कोरोनावायरस महामारी के बुरे दौर से गुजर रहा है, उस समय बिहार और असम प्रदेश के लोग बाढ़ के कहर से भी जूझ रहे हैं। जिसने अब तक कई सारे लोगों को नुकसान पहुंचाया है। मै और पत्नी अनुष्का शर्मा दोनों ही असम और बिहार के लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं, वही हम दोनों ने इन लोगों की मदद करने का प्रण भी लिया है। हम तीन संस्थाओं के साथ मिलकर इनको आर्थिक मदद देंगे, ये तीनों ही संस्थाएं बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मदद पहुंचा रहे हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लोगों से भी मदद करने को लेकर अपील की।
— Virat Kohli (@imVkohli) July 30, 2020
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS