यूएपी हाथरस के हैवानों को जल्द हो सजा, विराट कोहली और क्रिकेटर्स ने लगाई न्याय की गुहार

यूएपी हाथरस के हैवानों को जल्द हो सजा, विराट कोहली और क्रिकेटर्स ने लगाई न्याय की गुहार
X
Virat Kohli : पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाथरस में हुए जघन्य अपराध को लेकर ट्वीट किया और लिखा - बेहद दुखद, उत्तर प्रदेश की एक लड़की के साथ गैंगरेप होता है उसे टॉर्चर किया गया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में कुछ लड़कों ने एक लड़की का गैंगरेप किया, और उसके साथ हैवानियत की सारी हदें पारी कर दी। आरोपियों ने लड़की की रीढ़ हड्डियों को तोड़ा, उसकी जीभ काट दी और उसे जान से मारने की कोशिश भी की गई।

हाथरस में पुलिस द्वारा कार्यवाही में लापरवाही का आरोप भी लग रहा है। आपको बता दें कि लड़की दलित समाज की थी, और आरोपी ऊंची जाती के थे। इस जघन्य अपराध को लेकर देशभर में आक्रोश है, लोग चाहते हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी हो।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाथरस में हुए इस अपराध को क्रूर बताते हुए आरोपियों को जल्द सजा होने की अपील की। महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णामूर्ति ने भी ट्वीट कर पीड़ित के लिए न्याय की मांग की।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाथरस में हुए जघन्य अपराध को लेकर ट्वीट किया और लिखा - बेहद दुखद, उत्तर प्रदेश की एक लड़की के साथ गैंगरेप होता है उसे टॉर्चर किया गया। आज उसकी जान चली गई, हमे अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए। ये सब अब बंद होना चाहिए, हमारी महिलाओं को हर वो अधिकारी मिलना चाहिए, वह बिना डरे बाहर निकल सके।



Tags

Next Story