हर रिश्ते को निभाने में माहिर है विराट कोहली, अब पिता बनकर खेलेंगे नई पारी

हर रिश्ते को निभाने में माहिर है विराट कोहली, अब पिता बनकर खेलेंगे नई पारी
X
विराट कोहली जिंदगी के दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हो गये है। क्योंकि आज कोहली पापा बन गये है। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। उनके घर लक्ष्मी लाई है।

आज भारत के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बड़ा दिन है। क्योंकि सोमवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेला गया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। इस मैच में सभी भारतीय खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किये। वहीं हनुमा विहारी और आर अश्विन ने लंबी पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उधर, दूसरी तरफ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जिंदगी के दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हो गये है। क्योंकि आज कोहली पापा बन गये है। विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया है। उनके घर लक्ष्मी लाई है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी साल 2013 में हुई थी शुरू

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी साल 2013 में शुरू हुई थी। उस दौरान जब कोहली क्रिकेट करियर में सफलता के मुकाम को हासिल करने में लगे थे। अनुष्का जब तक बॉलीवुड की सुपर स्टार बन चुकी थीं। इसी दौरान अनुष्का को एक एड कंपनी अपना एडशूट का ऑफर किया। यह एक कमर्शियल शैंपू का एड था, जिसमें अनुष्का और कोहली साथ नजर आए थे।

विराट ने अनुष्का को दिया था फ्लाइंग किस

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2014 आते-आते गहरे प्यार के बंधन में बंध गये थे। दोनों को जब भी टाइम मिलता वह एक-दूसरे से मिलते और क्वालिटी समय बिताते थे। इसी साल विराट ने हैदराबाद में हुए ओडीआई मैच के दौरान सेंचुरी मारने के बाद ही बैट के जरिए अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया था। इसके बाद ही यह कपल सबकी नजरों में छा गया। उनको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। 2014 में ही अनुष्का के जन्मदिन के मौके पर इसी साल विराट कोहली उनसे मिलने उदयपुर गये थे। जहां वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। अपनी लंबी लव स्टोरी के बाद दोनों ने शादी बंधन में बंधकर अपने नये जीवन की शुरुआत की। जिसके बाद सोमवार को दोनों विराट और अनुष्का ने माता पिता बनकर नई जिम्मेदारी और मेहमान के साथ जीवन का सफर शुरू किया है।

Tags

Next Story