विराट कोहली ने गाया पत्नी के लिए गाना, भावुक हो गईं अनुष्का शर्मा, देखें वीडियो

खेल। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) इन दिनों न्यूजीलैंड (New zealand) के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) के लिए इंग्लैंड (England) में हैं। करीब चार महीने के लंबे दौरे पर विराट के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और बेटी वामिका (Vamika) भी गई हैं। वहीं उनकी बेटी वामिका का जन्म इसी साल 11 जनवरी को हुआ था और वह पांच महीने की हो चुकी है। विराट और अनुष्का भारत के चर्चित जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी स्थित आलीशान रिजॉर्ट में शादी रचाई थी। जिसके बाद इस शादी की कई तस्वीरें और वीडियो बाद में सोशल मीडिया में वायरल हुई थी। एक ऐसे ही वीडियो में कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के लिए गाना रहे हैं, इस गाने को सुनकर अनुष्का शर्मा की आंखें भर आई थीं।
बता दें कि क्रिकेट के मैदान पर गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटने वाले विराट गाना भी अच्छा गाते हैं। उनका यह छिपा हुआ टैलेंट शादी से पहले सामने आया था। वहीं अपनी शादी के पहले कोहली ने अनुष्का के लिए 'मेरे महबूब कयामत होगी...' गाना गाया था। उनके परिवार के लोग और दोस्त तालियां बजा रहे हैं। इसके साथ ही वो लम्हा आता है जब कैमरा अनुष्का की ओर जाता है और अभिनेत्री भावुक नजर आती हैं।
गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने 'रब ने बना दी जोड़ी' (2008) में शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म करियर की शुरुआत की थी। इसी साल कोहली ने भी भारत के लिए डेब्यू किया था, अनुष्का ने सुल्तान, बैंड बाजा बारात, दिल धड़कने दो और ऐ दिल है मुश्किल, सुई धागा जैसी कई फिल्मों में अपनी योग्यता साबित की। साल 2013 में अपने भाई कर्णेश शर्मा के साथ अनुष्का ने प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था। अनुष्का ने NH10, परी और फिल्लौरी जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। पिछले दो सालों में उनके प्रोडक्शन हाउस ने 'पाताल लोक' और 'बुलबुल' वेब सीरीज बनाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS