Coronavirus : सानिया मिर्जा ने 1 लाख लोगों के लिए जुटाए 1 करोड़ 25 लाख

Coronavirus : भारत में जब से प्रधानमंत्री ने डोनेशन के लिए पीएम केयर्स फंड (Pm Cares Fuind) की घोषणा की है, तभी से लोग बढ़ चढ़कर इसमें डोनेशन दे रहे हैं। अब तक कई क्रिकेटर्स इसमें लाखों रुपये की राशि दान दे चुके हैं, वहीं अलग अलग माध्यमों से भी क्रिकेटर और अन्य खिलाड़ी कोरोना वायरस से लड़ने में अपनी मदद दे रहे हैं। भारत में अभी 21 दिनों का लॉकडाउन लगा हुआ है, इसके चलते कई दिहाड़ी मजदूर और गरीब परिवार की आजीविका पर संकट आ गया है, इसके लिए भी कई खिलाड़ी डोनेशन दे चुके हैं।
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने भी करीब 1 लाख परिवारों की मदद को 1 करोड़ 25 लाख रुपये की राशि जुटाई है, जिसकी जानकारी सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सानिया मिर्जा ने बताया कि एक टीम के रूप में हम जरूरतमंदों के लिए कार्य कर रहे हैं। हमने कई लोगों के भोजन की व्यवस्था की है और एक सप्ताह में 1 करोड़ 25 लाख रुपये जुटाए हैं, जिनसे करीब 1 लाख परिवारों की मदद की जाएगी।
View this post on InstagramA post shared by Sania Mirza (@mirzasaniar) on
पूनम यादव (Poonam Yadav) ने भी दिया डोनेशन
भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने 2 लाख रूपये डोनेशन दिया है, वहीं आल राउंडर दीप्ती शर्मा ने भी डेढ़ लाख रुपये की धनराशि देंगी। इसके आलावा एकदिवसीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज ने भी 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मिताली राज 5 लाख तेलंगाना सीएम रिलीफ फंड में और 5 लाख प्राइम मिनिस्टर केयर्स फंड (Prime Minister Cares Fund) में डोनेट किए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS