World Cup 2019: जॉनी बेयरस्टो ने जड़ा शानदार शतक, ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने

World Cup 2019 IND vs ENG
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के 38वें मैच में रविवार को इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने बर्मिंघम में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया। विश्व कप 2019 में यह बेयरस्टो का पहला शतक है। जॉनी बेयरस्टो ने जेसन रॉय के साथ पहले विकेट के लिए तेजी से 160 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को शानदार शुरुआत दी।
रॉय ने शानदार अर्धशतक लगाया और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस कर दिया। बेयरस्टो ने 90 गेंदों पर 8वां एकदिवसीय शतक लगाया, जिसमें 6 छक्के और 8 चौके शामिल थे। इसके साथ ही जॉनी बेयरस्टो वर्ल्ड कप 2019 में भारत के खिलाफ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने।
Shami dismisses Bairstow for 111!
— ICC (@ICC) June 30, 2019
What a timely knock this has been from the England opener! A chance now for India to fight back?#CWC19 | #ENGvIND | #WeAreEngland | #TeamIndia pic.twitter.com/aFuvMhGljN
बेयरस्टो का यह शतक ऐसे समय पर आया है, जब पिछले 2 मैच हारने के बाद इंग्लैंड पर सेमीफाइनल से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। रॉय और बेयरस्टो ने स्पिनरों के खिलाफ खूब छक्के और चौके लगाए। 23वें ओवर में कुलदीप यादव ने जेसन रॉय को आउट कर इस खतरनाक जोड़ी को तोड़ा।
इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने रविवार को अपने विश्व कप मैच में टॉस जीता और भारत के खिलाफ बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मेजबान टीम ने मोइन अली की जगह लियाम प्लंकेट को टीम में शामिल किया। जबकि भारत ने युवा ऋषभ पंत को विजय शंकर की जगह विश्व कप डेब्यू का मौका दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS