World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक जड़ते ही 'हिटमैन' रोहित ने कर दी रिकॉर्ड्स की बरसात

World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक जड़ते ही  हिटमैन रोहित ने कर दी  रिकॉर्ड्स की  बरसात
X
World Cup 2019 IND vs BAN:भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ अपना 26वां एकदिवसीय और वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

World Cup 2019 IND vs BAN

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ अपना 26वां एकदिवसीय और वर्ल्ड कप 2019 में चौथा शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। रोहित शर्मा ने विश्व कप के एक ही संस्करण में श्रीलंका के बल्लेबाज कुमार संगकारा के 4 शतक बनाने के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। विश्व कप 2019 में इससे पहले रोहित दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं।



विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक

रोहित शर्मा अब रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा के साथ विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं , इन तीनों ने 5 विश्व कप शतक बनाए हैं। सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में 6 शतकों के साथ सबसे आगे हैं। रोहित शर्मा केवल अपना दूसरा विश्व कप खेल रहे हैं। संयोग से उनका पहला विश्व कप शतक मेलबर्न में 2015 में क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ आया था। रोहित शर्मा ने 5 विश्व कप शतक बनाने के लिए केवल 15 मैच लिए हैं। सचिन तेंदुलकर ने 45 मैचों में 6 विश्व कप शतक बनाए जबकि कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग ने क्रमशः 37 और 46 मैचों में 5 शतक बनाए।



धोनी को पछाड़कर रोहित शर्मा बने भारत के नए 'सिक्सर किंग'

रोहित शर्मा ने 104 रनों की शानदार पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। इस पारी के दौरान रोहित ने धोनी को पछाड़कर भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। पचास ओवर के प्रारूप में धोनी के नाम 228 छक्के है। अब रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 230 छक्के हो गए हैं। शाहिद अफरीदी (351), क्रिस गेल (326) और सनथ जयसूर्या (270) केवल तीन बल्लेबाज हैं जो इस लिस्ट में उनसे आगे हैं।

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

49 सचिन तेंदुलकर

41 विराट कोहली

30 रिकी पोंटिंग

28 सनथ जयसूर्या

27 हाशिम अमला

26 रोहित शर्मा

वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

351 शाहिद अफरीदी

326 क्रिस गेल

270 एस जयसूर्या

230 रोहित शर्मा

228 एमएस धोनी

एक वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे अधिक रन

673 सचिन तेंदुलकर (2003)

523 सचिन तेंदुलकर (1996)

503 रोहित शर्मा (2019)

482 सचिन तेंदुलकर (2011)

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story