World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाला बॉलर

World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाला बॉलर
X
World Cup 2019: वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में तेज गेंदबाजों (Fast Bowlers In World Cup 2019) का जलवा रहा है। उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

World Cup 2019

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) अब समाप्त होने के कगार पर है। पहला सेमीफाइनल खेला चुका है और दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी है। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। इस वर्ल्ड में तेज गेंदबाजों (Fast Bowlers In World Cup 2019) का जलवा रहा है। उन्होंने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करके बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

टूर्नामेंट में अब तक के सबसे तेज गेंदबाज

साउथ अफ्रीका के गेंदबाज कगिसो रबाडा इस समय विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक है। 24 वर्षीय गेंदबाज ने वर्ल्ड कप में लगातार 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी हैं और यहां तक ​​कि कई मौकों पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब भी पहुंच गए। वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में रबाडा 5वें नंबर पर है।


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने टूर्नामेंट की अब तक की सबसे तेज गेंद डालने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने एक बॉल 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी थी। वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में वह तीसरे नंबर पर है।

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस समय विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक है। उन्होंने विश्व कप 2019 में कई बार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी हैं। वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में स्टार्क दूसरे नंबर पर है।


वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाला बॉलर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी सुर्खियां बटोरी है। कार्डिफ में बांग्लादेश के खिलाफ जोफ्रा आर्चर की औसत स्पीड 146 किलोमीटर प्रति घंटे की रही थी। जोफ्रा आर्चर के नाम वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड है। उन्होंने एक गेंद 153 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से फेंकी थी। वर्ल्ड कप 2019 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जोफ्रा आर्चर पहले नंबर पर है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story