World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी

World Cup 2019: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला, जानें मैच से जुड़ी सारी जानकारी
X
World Cup 2019 AUS vs NZ: आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का 37वां मुकाबला शनिवार यानि 29 जून को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (World Cup 2019 New Zeland vs Australia) के बीच क्रिकेट का मक्का लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

World Cup 2019 AUS vs NZ

आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) का 37वां मुकाबला शनिवार यानि 29 जून को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (World Cup 2019 New Zeland vs Australia) के बीच क्रिकेट का मक्का लॉर्ड्स में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ अपने विश्व कप अभियान की पहली हार का सामना करना पड़ा, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पिछली भिड़ंत में इंग्लैंड को हराया।

केन विलियमसन एंड कंपनी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे। ऑस्ट्रेलिया इस समय पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर। कुछ ही दिन पहले इंग्लैंड को इसी स्थान पर हराकर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी।

मैच की जानकारी (World Cup 2019 AUS vs NZ)

दिनांक: शनिवार, 29 जून 2019

समय: भारतीय समयानुसार शाम 06:00 बजे

स्थान: लॉर्ड्स, लंदन

लाइव टेलीकास्ट: स्टार नेटवर्क

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: हॉटस्टार

लॉर्ड्स, लंदन का रिकॉर्ड (World Cup 2019 AUS vs NZ)

पहली पारी का औसत स्कोर: 239

दूसरी पारी का औसत स्कोर: 218

उच्चतम कुल स्कोर: 334/4 (60 ओवर) इंग्लैंड बनाम भारत

सबसे कम कुल स्कोर: 107/10 (32.1 ओवर) साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड

उच्चतम स्कोर का पीछा: 326/8 (49.3 ओवर) भारत बनाम इंग्लैंड

सबसे कम स्कोर का बचाव: 204/5 (50 ओवर) पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड

ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड रिकॉर्ड (World Cup 2019 AUS vs NZ)

दोनों टीमों के बीच अबतक 136 वनडे मैच खेले जा चुके हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 90 मैचों में जीत हासिल की है जबकि न्यूजीलैंड 39 मैच जीतने में सफल रहा है। सात मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला है। अगर वर्ल्ड कप की बात करें तो दोनों टीमें 10 बार आपस में भिड़ं चुकी है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सात बार बाजी मारी है जबकि न्यूजीलैंड महज तीन मैच जीता है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story