World Cup 2019 Semi Final Date : विश्व कप 2019 सेमीफाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड

World Cup 2019 Semi Final Date
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) में लीग स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं, अब सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) की बारी है। टीम इंडिया, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है। पहला सेमीफाइनल (World Cup 2019 1st Semi Final) भारत और न्यूजीलैंड के बीच जबकि दूसरा सेमीफाइनल (World Cup 2019 2nd Semi Final) ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड (World Cup 2019 Semi Final)
शनिवार को श्रीलंका पर सात विकेट की जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम नौ मैचों में 15 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही। दूसरी ओर न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर रही। अपने नौ मैचों में तीन हार के साथ न्यूजीलैंड केवल 11 अंक जुटा सकीं। अंक तालिका में शीर्ष पर रहने के बावजूद टीम इंडिया न्यूजीलैंड को हल्के में लेने की गलती नहीं करेगी।
सेमीफाइनल 1: भारत बनाम न्यूजीलैंड- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, 9 जुलाई
1972 के बाद से मैनचेस्टर ने 52 एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की है। इस मैदान पर अबतक 18 शतक लग चुके हैं। विश्व कप 2019 में मैनचेस्टर ने पांच मैचों की मेजबानी की है, जिसमें भारत और पाकिस्तान का हाई वोल्टेज मुकाबला भी शामिल है। सभी पांच मैचों में टीम ने पहले बल्लेबाजी की है। इस विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड द्वारा बनाए गए 397 रन, इस मैदान का सबसे अधिक कुल स्कोर है।
सेमीफाइनल 2: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- एजबेस्टन, बर्मिंघम, 11 जुलाई
1972 से बर्मिंघम ने 62 एकदिवसीय मैचों की मेजबानी की है। इस मैदान पर 24 शतक और आठ 300 से अधिक स्कोर बन चुके हैं। 2017 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से यहां चार मैच खेले गए हैं। उन तीनों में टॉस जीतने वाले कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना है। 2019 विश्व कप में यहां न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, इंग्लैंड बनाम भारत और भारत बनाम बांग्लादेश के मैच खेले गए हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final)
सेमीफाइनल 1: भारत बनाम न्यूजीलैंड- ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर, 9 जुलाई
सेमीफाइनल 2: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड- एजबेस्टन, बर्मिंघम, 11 जुलाई
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS