World Cup 2019 Semi Final: 'हिटमैन' रोहित के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने से महज 27 रन दूर

World Cup 2019 Semi Final: हिटमैन रोहित के निशाने पर 5 बड़े रिकॉर्ड, इतिहास रचने से महज 27 रन दूर
X
World Cup 2019 Semi Final India vs New Zealand: भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में हर पारी में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। मंगलवार को विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ रोहित के पास एक बार फिर से रिकॉर्ड बुक लिखने का मौका है।

World Cup 2019 Semi Final India vs New Zealand

भारतीय उप-कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इन दिनों सर्वश्रेष्ठ फॉर्म से गुजर रहे हैं। वह आईसीसी विश्व कप 2019 (World Cup 2019) में हर पारी में रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने इस विश्व कप में किसी भी संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा 5 शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार को विश्व कप 2019 के पहले सेमीफाइनल (World Cup 2019 Semi Final) में न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के खिलाफ रोहित के पास एक बार फिर से रिकॉर्ड बुक लिखने का मौका है। रोहित शर्मा दो विश्व कप रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर हैं और दोनों सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के हैं।


सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से सिर्फ 27 रन दूर

रोहित इस विश्व कप में महज 8 पारियों में 647 रन बना चुके हैं। विश्वकप के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से वह सिर्फ 27 रन दूर हैं। सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 2003 विश्व कप में 673 रन बनाए थे। इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन हैं, जिन्होंने वेस्ट इंडीज में 2007 विश्व कप में 659 रन बनाए थे।


अगर रोहित पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 53 रन बनाने बनाने में सफल होते हैं तो वह विश्व कप में 700 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन जाएंगे। रोहित शर्मा के पास विश्व कप में 7 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने का शानदार मौका है। वर्तमान में रोहित संयुक्त रूप से सचिन तेंदुलकर के साथ विश्व कप में सर्वाधिक शतकों के मामले में पहले नंबर पर है। दोनों ने वर्ल्ड कप में 6 शतक लगाए हैं।


इन रिकॉर्ड पर भी रहेगी रोहित की नजर

वर्ल्ड कप 2019 में रोहित शर्मा लगातार 4 पारियों में 4 शतक लगा चुके हैं। अगर वह इस मैच में शतक लगा देते हैं तो लगातार 5 पारियों में 5 शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इस समय वह कुमार संगकारा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है, जिन्होंने 2015 विश्व कप में लगातार चार शतक लगाए थे। रोहित शर्मा ने अब तक 16 विश्व कप मैचों में 977 रन बनाए हैं। रोहित को वर्ल्ड कप में 1000 रन बनाने के लिए महज 23 रनों की जरूरत है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story