World Cup 2023: वानिंदु हसरंगा विश्व कप टीम से बाहर, जल्द होगा श्रीलंका टीम का ऐलान

World Cup 2023: वानिंदु हसरंगा विश्व कप टीम से बाहर, जल्द होगा श्रीलंका टीम का ऐलान
X
वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज होने में अब अधिक समय नहीं बचा है। इससे पहले श्रीलंका की टीम को वानिंदु हसरंगा के रूप में बड़ा झटका लग सकता है, जो फिर से चोटिल हो गए हैं।

World Cup 2023: विश्व कप 2023 से पहले श्रीलंका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि वानिंदु हसरंगा विश्व कप 2023 से बहार हो गए हैं। श्रीलंकाई लेग स्पिनर हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पहले ही एशिया कप से चूक गए थे। हालांकि उनको विश्व कप के लिए समय पर ठीक होने की उम्मीद थी। लेकिन अब इसपर खबर आई है कि वानिंदु हसरंगा विश्व कप 2023 के एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे। यह श्रीलंका के लिए बहुत ही बुरी खबर है। वानिंदु हसरंगा गेंद और बल्ले दोनों से श्रीलंका के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं।

जल्द होगा श्रीलंका का 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

श्रीलंका टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के नाम अब तक सामने नहीं आया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीलंका क्रिकेट टीम जल्द ही इसकी घोषणा करेगी। हालांकि आईसीसी ने इसके लिए अंतिम समय 28 सितंबर रखा है। श्रीलंका टीम 27 सितंबर को भारत के लिए रवाना होगी। श्रीलंका के पास हसरंगा के प्रतिस्थापन को अंतिम रूप देने के लिए अभी भी चार दिन हैं। हसरंगा के अलावा तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा के भी विश्व कप से बाहर होने की संभावना है। वो भी चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। हसरंगा के विश्व कप से बाहर होने से श्रीलंका मुश्किल स्थिति में आ गया है।

वानिंदु हसरंगा का वनडे और टी20 में प्रदर्शन

वानिंदु हसरंगा श्रीलंका टीम के एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। श्रीलंका के लिए इनका प्रदर्शन वनडे और टी20 में कमाल का रहा है। इसी वर्ष वानिंदु हसरंगा ने छोटे फॉर्मेट में अपने करियर को बढ़ाने के लिए ही टेस्ट से संन्यास ले लिया है। इन्होंने श्रीलंका के लिए 48 वनडे में 4 अर्धशतक के सहारे 832 रन बनाए हैं, जबकि 67 विकेट भी अपने नाम किया है। इस दौरान 24 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। वहीं अगर टी20 की बात करें तो हसरंगा 58 मैच में 533 रन बनाने के साथ 91 विकेट भी झटके हैं।

Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान को नहीं मिला भारत का वीजा, वर्ल्ड कप से पहले दुबई की यात्रा रद्द

Tags

Next Story