World Cup Final 2019: जो धोनी, पोन्टिंग और गांगुली नहीं कर पाए, वो विलियमसन ने कर दिखाया

World Cup Final 2019: जो धोनी, पोन्टिंग और गांगुली नहीं कर पाए, वो विलियमसन ने कर दिखाया
X
World Cup Final 2019 New Zealand vs England: न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के फाइनल (World Cup 2019 Final) के दौरान अपना खाता खोलते ही टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए।

World Cup Final 2019 England vs New Zealand

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के फाइनल (World Cup 2019 Final) के दौरान अपना खाता खोलते ही टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने 2007 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) द्वारा बनाए गए 548 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा।

विलियमसन और जयवर्धने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (2007 में), ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच (2019 में) और साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स (2015 में) का नंबर आता है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली 2003 के संस्करण के दौरान 465 रन के साथ लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप में 241 रन बनाए थे। उन्हीं की कप्तानी में श्रीलंका को हराकर भारत ने दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 कप्तान

केन विलियमसन - 550* (2019)

महेला जयवर्धने - 548 (2007)

रिकी पोंटिंग - 539 (2007)

एरोन फिंच - 507 (2019)

एबी डिविलियर्स - 482 (2015)

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान विलियमसन ने टॉस जीता और इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे विश्व कप 2019 के फाइनल में बल्लेबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड उसी टीम के साथ उतरी है जो 9 जुलाई को सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ खेली थी। इंग्लैंड ने भी अपनी प्लेइंग में कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने अब तक एक भी वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीता है। न्यूजीलैंड दूसरी बार जबकि मेजबान इंग्लैंड चौथी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 32 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए थे।

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन (World Cup Final 2019 New Zealand vs England)

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, जेम्स नीशम, टॉम लेथम (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story