World Environment Day: राजस्थान रॉयल्स के फैंस ने लगाए पौधे, रोहित और विराट ने ये कहा...

World Environment Day: राजस्थान रॉयल्स के फैंस ने लगाए पौधे, रोहित और विराट ने ये कहा...
X
World Environment Day 2023: आज पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है। इस अवसर पर खिलाड़ी, उनकी टीमें और फैंस भी इस दिन को सेलिब्रेट कर रहें हैं। इसको लेकर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पर्यावरण के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम किया है।

World Environment Day 2023: आज पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है। इस दिवस को मनाने में न तो खिलाड़ी पीछे हैं और न ही उनकी टीमें पीछे हैं। इस मौके पर आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने एक ट्वीट किया है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की महिला फैंस 'सवाई मानसिंह' स्टेडियम परिसर के पास खेजड़ी के पौधे लगाकर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में योगदान दे रही हैं।

यह भी पढ़ें - मृतकों के बच्चों की मदद करेंगे सहवाग, बोले इतना तो कर ही सकता हूं

RCB ने जारी किया विराट का वीडियो

वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ट्वीट कर अपनी 12th Man Army को धन्यवाद कहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी वेबसाइट पर एक वीडियो भी अपलोड किया है। जिसमें विराट कोहली, फाफ डू प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स के ग्रीन इनिशिएटिव के बारे में बात करते हैं। आपने कई बार देखा होगा कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल मैचों के दौरान हरे रंग की जर्सी पहनकर खेलती है। बता दें कि बैंगलोर की टीम यह जर्सी पर्यावरण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पहनते हैं।

रोहित शर्मा ने पर्यावरण दिवस को लेकर किया ट्वीट

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा ने भी ट्वीट कर पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम किया है। रोहित शर्मा इससे पहले भी कई बार पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करते देखे गए हैं। काफी पहले इसकी तस्वीर भी सामने आई थी, जब रोहित ने साउथ अफ्रीका के कई गेंडों को गोद लिया था, जो लुप्त होने की कगार पर हैं। इस बार की विश्व पर्यावरण दिवस की थीम 'बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन' है। कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस की थीम को हैशटैग के साथ ट्वीट भी किया है।


Tags

Next Story