रिद्धिमान साहा की वाइफ रोमी बनी दूसरी बार मां, रोमी मित्रा इस होटल की है मालकिन

रिद्धिमान साहा की वाइफ रोमी बनी दूसरी बार मां, रोमी मित्रा इस होटल की है मालकिन
X
रिद्धिमान साहा और रोमी मित्रा की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट (ourkut) के माध्यम से हुई थी। रोमी मित्रा को मूवी का भी बहुत शौक है, और उन्हें तमिल मूवी बहुत पसंद आती है।

भारतीय विकेट कीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। रिद्धिमान साहा की पत्नी रोमी मित्रा ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है, इसकी जानकारी खुद रिद्धिमान साहा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। रिद्धिमान साहा ने लिखा हमारे घर खुशियों आई, मै रोमी और बड़ी सिस्टर आनवी लिटिल बॉय के स्वागत के लिए तैयार है।

रिद्धिमान साहा की यह दूसरी संतान है। रिद्धिमान साहा और रोमी मित्रा की एक बच्ची है जिसका नाम आनवी है अब उनके परिवार 3 से बढ़कर 4 हो गया है। रिद्धिमान साहा की पत्नी रोमी मित्रा खुद एक बिजनेस वीमेन है और एक रेस्टोरेंट की मालकिन भी है। रिद्धिमान साहा और रोमी मित्रा की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। इससे पहले रोमी मित्रा और रिद्धिमान साहा के बीच करीब 4 साल तक अफेयर चला था।

रिद्धिमान साहा की पत्नी रोमी मित्रा

रिद्धिमान साहा की पत्नी रोमी मित्रा का जन्म कोलकाता में हुआ था। रोमी मित्रा एक फूड लवर वुमन है, रोमी मित्रा को ट्रेवलिंग का भी बहुत शौक है। रोमी मित्रा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी खूब एक्टिव रहती है और अपनी ट्रिप की फोटो आदि शेयर करती रहती हैं।

रोमी मित्रा को मूवी का भी बहुत शौक है, और उन्हें तमिल मूवी बहुत पसंद आती है। रोमी मित्रा क्रिकेट को भी पसंद करती है, कोलकाता में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के दौरान भी रोमी मित्रा स्टेडियम में मौजूद थी इस दौरान रोमी मित्रा प्रेग्नेंट थी।

रिद्धिमान साहा और रोमी मित्रा की मुलाकात सोशल नेटवर्किंग साइट (ourkut) के माध्यम से हुई थी। रिद्धिमान साहा और रोमी मित्रा के बीच चार साल तक अफेयर चला और वर्ष 2011 में दोनों ने शादी का फैसला किया था। रोमी मित्रा एक बिजनेस वुमन भी है, और एक रेस्टोरेंट "पुराना ढाका" की सह मालकिन भी है।


35 वर्षीय रिद्धिमान साहा भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का प्रमुख चेहरा हैं। कप्तान विराट कोहली उनको लेकर कहते हैं कि साहा दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट विकेट कीपर है। आपको बता दें कि रिद्धिमान साहा ने 37 इंटरनेशनल टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं।


Tags

Next Story