IND vs NZ WTC Final: भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 146

IND vs NZ WTC Final: भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 146
X
WTC Final Ind vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच Final मैच द रोज बाउल।

WTC Final Ind vs NZ :भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच Final मैच द रोज़ बाउल की भिड़ंत

  • खराब रोशनी के कारण तीसरी बार खेल रोका गया है। भारतीय टीम ने 64.4 ओवर में 3 विकेट पर 146 रन बनाए हैं। खेल रोके जाने के वक्त कप्तान विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर क्रीज पर थे।
  • भारतीय टीम ने 64 ओवर में 3 विकेट पर 143 रन बनाए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली 42 और अजिंक्य रहाणे 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
    • साउथैम्प्टन में फिलहाल बारिश तो नहीं हो रही है लेकिन बादल और खराब रोशनी के कारण खेल रोका गया है। सुरक्षा के कारण पिच को ढंक दिया गया है। अंपायर मंथन कर रहे हैं और क्रिकेट फैंस को खेल फिर से शुरू होने का इंतजार है।
    • खराब रोशनी के कारण खेल को एक बार फिर रोका गया है। भारतीय टीम 3 विकेट पर 134 रन बना चुकी है। विराट 40 और रहाणे 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
    • रहाणे ने खोले हाथ, टी-ब्रेक के बाद पहला चौका नील वैग्नर की गेंद पर लगाया। इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर पहुंचा 129/3 पर. रहाणे 18 और विराट 39 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं।
  • खराब रोशनी के चलते करीब 15 मिनट पहले ही अंपायरों ने टी-ब्रेक का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने 55.3 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाए हैं, विराट कोहली 35 और रहाणे 13 रन बनाकर जमे हैं।
  • भारतीय टीम ने 50 ओवर में 3 विकेट पर 106 रन बनाए हैं। फिलहाल कप्तान विराट कोहली 27 और अजिंक्य रहाणे 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
  • भारत के 100 रन पूरे

भारत के 100 रन 46.5 ओवर में पूरे, कप्तान विराट कोहली 23 और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे 4 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं। रहाणे ने बोल्ट की गेंद पर दो रन दौड़कर पूरे किए और टीम का स्कोर 3 विकेट पर 100 रन पहुंचा दिया।

  • भारत ने 46 ओवर में 3 विकेट खोकर 95 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली ने 20 और उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 4 रन बनाए हैं। दोनों इस साझेदारी को बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं और धीरे-धीरे रन गति को बढ़ा रहे हैं।
    • उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी को उतरे हैं। उन्होंने बोल्ट की गेंद पर तीन रन दौड़कर पूरे किए और अपना खाता खोला।
  • पुजारा 8 रन बनाकर आउट

भारतीय टीम को तीसरा झटका 88 के स्कोर पर लगा, जब ट्रेंट बोल्ट ने पुजारा (8) को lbw आउट कर दिया। पुजारा ने DRS के लिए विराट से बात की लेकिन फिर पैवेलियन लौटना ही बेहतर समझा। उन्होंने 54 गेंदों का सामना किया और 2 चौके लगाए।

  • भारतीय टीम ने 40 ओवर में 2 विकेट खोकर 87 रन बनाए हैं। विराट कोहली 16 और चेतेश्वर पुजारा 8 रन बनाकर क्रीज पर जमे हैं।
    • लंच के बाद खेल शुरू, कप्तान विराट कोहली और पुजारा क्रीज पर उतर गए हैं। केन विलियमसन ने पेसर नील वैग्नर को थमाई है गेंद।
  • लंच तक भारत के 69 रन

लंच तक भारत ने 2 विकेट खोकर 69 रन बनाए हैं। कप्तान विराट कोहली 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं और उनके साथ पुजारा भी जमे हैं। हालांकि पुजारा ने 24 गेंद खेलने के बाद अपना खाता नहीं खोला है।

  • विराट कोहली ने चौके से अपना खाता खोला और 27वें ओवर की पहली गेंद पर वैग्नर पर चौका लगाया। हालांकि पुजारा ने अभी तक खाता नहीं खोला है।

गिल लौटे पवेलियन

पारी के 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को नील वैग्नर ने विकेट के पीछे कैच करा दिया। भारत को दूसरा झटका 63 के टीम स्कोर पर लगा। गिल ने 64 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए। कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी को उतरे।

भारत को पहला झटका

भारतीय टीम को पहला झटका 21वें ओवर की पहली गेंद पर लगा और रोहित शर्मा (34) को जैमीसन ने टिम साउदी के हाथों कैच करा दिया। इस दौरान रोहित ने 68 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके लगाए। भारत का पहला विकेट 62 के टीम स्कोर पर लगा, चेतेश्वर पुजारा बल्लेबाजी को उतरे।

  • रोहित ने ग्रैंडहोम को फिर से निशाना बनाया और 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर शानदार चौका जड़ा। इस चौके के साथ रोहित का निजी स्कोर 33 रन पहुंच गया है।

भारत का अर्धशतक

रोहित शर्मा के चौके के साथ भारत के 50 रन 17.1 ओवर में पूरे हुए। डि ग्रैंडहोम की गेंद पर रोहित ने प्वॉइंट और एक्स्ट्रा कवर के बीच से गेंद को निकाला और बाउंड्री के पार। भारत ने 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 53 रन बना लिए हैं। रोहित 29 और गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

  • भारत की तरफ से रोहित शर्मा और शुभमन गिल इंग्लैंड में पहली बार टेस्ट में ओपनिंग कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का पहले 12 ओवर में अच्छी तरह खेला। टीम ने बिना विकेट के 41 रन बनाए।

10 ओवर बाद

न्यूजीलैंड के गेंदबाज पहले 10 ओवर में एक भी विकेट नहीं ले सके। तो वहीं भारतीय टीम बिना विकेट के 37 रन बना चुकी है। इसके साथ ही रोहित शर्मा तीन चौके लगा चुके हैं।

कोहली ने धोनी को छोड़ा पीछे

वहीं बतौर कप्तान यह विराट कोहली का 61वां टेस्ट मैच है। जिसके बाद वे सबसे अधिक मैच में कप्तानी करने वाले भारतीय बने। साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (60) को पीछे छोड़ दिया है।

5 ओवर के बाद भारतीय टीम

भारतीय टीम ने 5 ओवर के बाद बिना विकेट खोए 12 रन बना लिए हैं। लेकिन रोहित और शुभमन अब तक एक भी चौका नहीं लगा सके हैं।

क्रिज पर रोहित-गिल

भारत की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान में। टिम साउदी कर रहे हैं गेंदबाजी। जिसके बाद पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने तीन रन बनाए।

भारतीय टीम की Playing XI

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अंजिक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की Playing XI

टॉम लाथम, डिवॉन कांवे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बी जे वॉटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जेमीसन, नील वैगनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट।

न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीत लिया है। न्यूजीलैंड ने बारिश के मद्देनज़र पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत को मुश्किल हालात में पहले बल्लेबाजी करनी होगी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी दोपहर तीन बजे ओपनिंग का जिम्मा संभालने के लिए मैदान पर उतरेगी।

भारतीय टीम की Playing 11 में बदलाव नहीं

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि मैच के बदले हालात के मद्देनज़र भारतीय टीम टॉस से पहले टीम में बदलाव कर सकती है। लेकिन कोच रवि शास्त्री ने साफ कर दिया है कि प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं होगा। रवि शास्त्री ने प्लेइंग 11 को बेस्ट बताया है।

तैयार है मैदान

भारी बारिश के बावजूद ग्राउंड स्टाफ ने कड़ी मेहनत कर मैदान को मैच के लिए तैयार कर लिया है। आईसीस ने मैदान का एक वीडियो शेयर किया है जिससे पता चलता है कि अगर दोबारा बारिश नहीं होती है तो दोनों टीमों के बीच अच्छा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Tags

Next Story