Yashasvi Jaiswal : वर्ल्डकप के बाद पहली बार बल्लेबाजी, गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के

Yashasvi Jaiswal : वर्ल्डकप के बाद पहली बार बल्लेबाजी, गेंदबाजों के छुड़ाए छक्के
X
Yashasvi Jaiswal : अंडर 19 वर्ल्डकप में सर्वाधिक रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल ने मुंबई के लिए खेलते हुए 185 रनों की धमाकेदार पारी खेली। यशस्वी जायसवाल वर्ल्डकप के बाद पहली बार क्रिकेट मैदान पर उतरे थे।

अंडर 19 क्रिकेट टीम के सबसे चर्चित क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल ने मुंबई की ओर से खेलते हुए U23 कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी टूर्नामेंट में 185 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने अपने होम ग्राउंड यानी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांडुचेरी के खिलाफ ये पारी खेली जिसमें उन्होंने 19 चौकों और 1 छक्का भी जड़ा।

यशस्वी जायसवाल अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद पहला क्रिकेट मैच खेलने उतरे थे। यशस्वी जायसवाल ने U19 क्रिकेट वर्ल्डकप के फाइनल में भी सर्वाधिक 88 रनों की पारी खेली थी।

यशस्वी जायसवाल 185

अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भी यशस्वी जायसवाल लीडिंग रन स्कोरर रहे थे। यशस्वी जायसवाल क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली बार क्रिकेट ग्राउंड पर उतरे और उन्होंने धमाकेदार अंदाज में 185 रन बना दिए। यशस्वी की इस पारी की बदौलत मुंबई टीम ने 449 रन बना लिए हैं।


यशस्वी जायसवाल आईपीएल 2020 टीम का भी हिस्सा है। यशस्वी जायसवाल को राजस्थान रॉयल ने आईपीएल ऑक्शन में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया था। यशस्वी जायसवाल का लक्ष्य अब जल्द भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का है जिसके लिए उन्हें आईपीएल 2020 में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

अर्जुन तेंदुलकर

यशस्वी के आलावा इस मैच में सबका ध्यान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन पर भी गया। अर्जुन तेंदुलकर बल्ले से अधिक प्रभावित नहीं कर सके और 6 रन बनाकर आउट हुए। अर्जुन तेंदुलकर ने गेंदबाजी करते हुए एक विकेट हासिल किया। इसके आलावा इस मैच में कप्तान हार्दिक ने 86 रनों की पारी खेली।

Tags

Next Story