यशस्वी जायसवाल के पास नही था कोई ठिकाना फिर भी क्रिकेट खेलना नहीं छोड़ा, अब IPL में खेलकर बनेंगे करोड़पति, जानें पूरा सफरनामा

क्रिकेट के प्रति यशस्वी जयसवाल को राजस्थान रॉयल ने 19 दिसम्बर को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के लिए 2 करोड़ 40 लाख में ख़रीदा है। यशस्वी जायसवाल आईपीएल के आगामी सीज़न में आईपीएल-1 की विजेता टीम राजस्थान रॉयल के लिए खेलते हुए नज़र आएँगे। यशस्वी जयसवाल राजस्थान रॉयल द्वारा ख़रीदे गए तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी है। राजस्थान रॉयल ने रोबिन उथप्पा को सबसे अधिक राशि (3 करोड़) में ख़रीदा है। यशस्वी जयसवाल अब करोड़ पति बन गए हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब यशस्वी के पास रहने के लिए भी जगह नही थी तब यशस्वी ने मैदान के साथ बने टेंट के घर में रह कर अपनी राते गुज़ारी थी लेकिन कभी भी क्रिकेट के प्रति अपना जूनून कम नही होने दिया।
👋 from the wonder kid, Yashasvi Jaiswal!#HallaBol #IPLAuction pic.twitter.com/uacXWSVFcS
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) December 19, 2019
203 रन की पारी खेलकर आए थे सुर्ख़ियों में
यशस्वी को अपने करियर की असली पहचान इसी साल अक्टूबर मेँ 203 रनों की पारी के बाद मिली। 17 वर्ष की उम्र में डबल सेंचुरी लगाकर यशस्वी जयसवाल ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए और तोड़े थे। उन्होंने 203 रनों की पारी में 12 छक्के और 17 चौके भी लगाए थे। इसके साथ यशस्वी लिस्ट A क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए थे।
10 साल की उम्र में निकल गए थे घर से
क्रिकेटर बनने का ख्याब लिए यशस्वी 10 साल की उम्र में मुंबई आ गए थे। यशस्वी ने एक डेरी में भी काम किया और काम से निकल दिए गए तो ग्राउंड मैन के साथ उसी के टेंट में रहे। यशस्वी यहाँ लगभग तीन सालों तक रहे और यहाँ अपना खाना खुद बनाते थे। यहाँ पर यशस्वी ने गोल गप्पे बेचने से लेकर फल आदि बेचने का भी काम किया।
यहाँ उनको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था कभी भूखे पेट सोना तो कभी अन्य दिक्कते लेकिन एक बात यशस्वी को महान बना गई कि तंग आकर उन्होंने अपनी मंजिल यानी क्रिकेट को नही छोड़ा। उनके इसी म्हणत का नतीजा है कि आज उनकी बोली करोडो में लगाई गई है।
यशस्वी अब यहाँ से पीछे मुड़कर नही देखेंगे, इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना बड़े बड़े खिलाडियों का सपना होता है। अब यशस्वी के सामने अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम मेँ भी जल्द से जल्द जगह बनाने की चुनौती होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS