छह छक्कों के बाद Yuvraj Singh का बल्ला हुआ था चैक, फ्लिंटॉफ विवाद पर भी किया चौकाने वाला खुलासा

छह छक्कों के बाद Yuvraj Singh का बल्ला हुआ था चैक, फ्लिंटॉफ विवाद पर भी किया चौकाने वाला खुलासा
X
Yuvraj Singh: युवराज सिंह ने बताया कि फ्लिंटॉफ ने उन्हें कहा था कि वो बाहर उनका गला काट देंगे। युवराज सिंह ने बताया कि एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने भी उनसे सवाल किया था। युवराज सिंह ने बताया कि मैच रेफरी ने उनके बैट की जांच की थी।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का नाम आते ही जहन में उन 6 छक्कों (Yuvraj Singh 6 Sixes) की याद आती है, जो युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2007 (India Vs England World Cup 2007) में लगाए थे। आज भी युवराज सिंह द्वारा स्टुअर्ट ब्रॉड के उस ओवर का हर एक शॉट हमारे जहन में हैं। हमने देखा था कि उस ओवर से पहले युवराज सिंह और फ्लिंटॉफ (Yuvraj Singh And Andrew Flintoff Fight) के बीच कुछ कहासुनी भी हुई थी, इसी पर बात करते हुए युवराज सिंह ने बताया कि फ्लिंटॉफ ने उन्हें कहा था कि वो बाहर उनका गला काट देंगे। युवराज सिंह इस पर भड़क गए और उन्होंने फ्लिंटॉफ को क्या कहा उससे पहले जानते हैं कि आखिर ऑस्ट्रेलिया के कोच ने युवराज सिंह के बल्ले की जांच क्यों की थी।

ऑस्ट्रेलियाई कोच ने की युवराज सिंह के बैट की जांच

भारतीय टीम का मुकाबला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia World Cup Semifinal 2007) से होने जा रहा था, उससे पहले उन्होंने कई बड़ी पारी खेली थी। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 6 छक्कों के साथ मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक जमाया था। युवी ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के कोच उनके पास आकर उनसे पूछने लगे थे कि क्या तुम्हारे बैट के पिछले हिस्से में फाइबर लगा हुआ है क्या ? और क्या आपके बैट की जांच मैच रेफरी ने कर ली है? युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई कोच को खुद ही बैट के जांच करने की बात कही। युवराज सिंह ने बताया कि एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने भी उनसे सवाल किया था। युवराज सिंह ने बताया कि मैच रेफरी ने उनके बैट की जांच की थी।

युवराज सिंह ने बताया कि वो बैट उनके लिए बहुत खास है, और जिस बैट से वो वर्ष 2011 वर्ल्ड कप में खेले थे वो भी उनके लिए बहुत लकी साबित हुआ था। युवराज सिंह ने इन दोनों ही बैट को अपने घर पर संभाल कर रखा हुआ है। चलिए आपको बताते हैं कि युवराज सिंह ने फ्लिंटॉफ को क्या जवाब दिया था जब फ्लिंटॉफ ने उन्हें गला काटने की बात कही थी।

Also Read- मोहम्मद कैफ ने कप्तान गांगुली को कर दिया था शांत! देखिए क्या हुआ था उस दिन

फ्लिंटॉफ ने कहा गला काट दूंगा!

युवराज सिंह ने बताया कि उन्होंने कभी इस बारे में नहीं सोचा था कि वो 6 छक्के मारें, लेकिन जब उनकी कहासुनी एंड्रयू फ्लिंटॉफ से हुई तब उन्हें बहुत गुस्सा आ गया था। दरअसल युवराज सिंह ने फ्लिंटॉफ की अच्छी गेंद पर शानदार शॉट मारे थे, इस पर फ्लिंटॉफ ने उन्हें चिढ़ाने के लिए अपशब्द बोले। कहासुनी हुई तो फ्लिंटॉफ ने युवी से कहा कि बाहर मिल मै तेरा गला काट दूंगा।

Also Read - ट्रेंड में शामिल हुए Hardik Pandya, शेयर की पुरानी फोटो

युवराज सिंह को इस पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने फैसला कर लिया कि अब हर गेंद को स्टेडियम के बाहर ही पहुंचाऊंगा। अगले ओवर में ब्रॉड थे, और क्या हश्र हुआ ये हम सब जानते हैं। युवराज सिंह ने इतिहास रचते हुए एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के मारने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

Tags

Next Story