MSD Birthday: जीवा धोनी ने गाना गाकर पापा को कहा हैप्पी बर्थडे, देखें वीडियो

MSD Birthday: जीवा धोनी ने गाना गाकर पापा को कहा हैप्पी बर्थडे, देखें वीडियो
X
MS Dhoni Birthday : एमएस धोनी के जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है, फिर उनके साथी क्रिकेटर हो या नेता और या अभिनेता। हर कोई एमएस धोनी को अपने स्टाइल में बधाई दे रहे हैं। इस बीच एमएस धोनी की प्यारी बेटी जीवा धोनी ने भी पापा को जन्मदिन दिन की शुभकामनाएं दी।

भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni Birthday) आज अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, इस खास दिन वह अपनी पत्नी साक्षी (MS Dhoni Wife) और बेटी जीवा धोनी (MS Dhoni Daughter) के साथ बिता रहे हैं। वैसे एमएस धोनी कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के कारण पिछले कई महीनों से रांची स्थित अपने फार्म हाउस (MS Dhoni Farm House) पर ही है।

आज एमएस धोनी के जन्मदिन पर पूरा देश उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है, फिर उनके साथी क्रिकेटर हो या नेता और या अभिनेता। हर कोई एमएस धोनी को अपने स्टाइल में बधाई दे रहे हैं। इस बीच एमएस धोनी की प्यारी बेटी जीवा धोनी ने भी पापा को जन्मदिन दिन की शुभकामनाएं दी।

जीवा धोनी ने गाया गाना

जीवा धोनी के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पापा एमएस धोनी को विश करने के लिए एक वीडियो शेयर किया, वीडियो कई फोटोएं हैं जो एमएस धोनी और जीवा की है। कई फोटो आईपीएल मैच की है, तो कई उनके घर या किसी इवेंट की फोटो। वीडियो के बैकग्राउंड में जीवा धोनी की आवाज में प्यारा गाना चल रहा है, जो एमएस धोनी को जन्मदिन बधाई देने के लिए गाया गया है। इससे पहले धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर उनको जन्मदिन की बधाई दी थी।

View this post on Instagram

This is for my Papa ! @mahi7781 I love you ❤️

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

Tags

Next Story