ENG vs SL Score: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की बुरी हार, श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया

ENG vs SL Score: वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड की बुरी हार, श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया
X
ENG vs SL Score: वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी है। यहां देखें इस से जुड़े तमाम अपडेट्स...

ENG vs SL Score Live: वर्ल्ड कप 2023 का 25वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहागया। ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। दोनों टीमों ने अपने फैंस को खासा निराश किया है, लेकिन श्रीलंका ने आज के मुकाबले में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को करारी मात दी है। श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया है। इंग्लैंड और श्रीलंका मैच से जुड़ी तमाम अपडेट...

ENG vs SL Score Update

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया

श्रीलंका ने इंग्लैंड को 8 विकेट से मात दी है। श्रीलंका को इंग्लैंड ने सिर्फ 157 रन का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका ने 157 रन का लक्ष्य 25.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। निसंका ने नाबाद 77 और सदीरा ने 65 रन की पारी खेली है। इस वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की 5 मैचों में से यह चौथी हार है।

जीत के करीब पहुंचा श्रीलंका

श्रीलंका जीत के करीब पहुंच गया है। श्रीलंका को जीत के लिए 32 ओवर में 47 रन की जरूरत है। इसके साथ ही श्रीलंका के पास अभी आठ विकेट बचे हैं।

श्रीलंका का स्कोर 10 ओवर में 56/2

श्रीलंका ने 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 56 रन बना लिए हैं। पाथुम निसंका 26 और सदीरा समरविक्रमा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।

श्रीलंका का गिरा दूसरा विकेट

कुलस परेरा के बाद श्रीलंका ने कप्तान कुसल मेंडिस भी आउट हो गए हैं। मेंडिस को डेविड विली ने अपना शिकार बनाया है। मेंडिस 11 रन बनाकर आउट हुए हैं।

श्रीलंका का लगा पहला झटका

श्रीलंका का पहला विकेट गिर गया है। इंग्लैंड के डेविड विली ने कुलस परेरा को 4 रन पर ही पवेलियन भेज दिया। श्रीलंका ने 9 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।

156 रन पर सिमटी इंग्लैंड

लंकाई गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 156 रन पर ही ऑलआउट कर दिया है। इंग्लैंड की टीम 33.2 ओवर ही खेल पाई। इंग्लैंड टीम के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली। श्रीलंका ने इंग्लैंड का सेमीफाइनल में पहुंचे का सपना करीब-करीब खत्म कर दिया है।

बेन स्टोक्स का गिरा विकेट

इंग्लैंड ने अपना आठवां विकेट गंवा दिया है। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स सबसे ज्यादा 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड ने 137 रन पर ही आठ विकेट गंवा दिए हैं।

श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन

पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

Tags

Next Story