FIH Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, वेल्स को 4-2 से दी मात

FIH Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की दूसरी जीत, वेल्स को 4-2 से दी मात
X
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 4-2 से मात दी है। भारत ने इस मुकाबले के पहले हाफ में ही बढ़त बनाकर वेल्स की टीम पर दबाव बना दिया था।

India vs Wales: हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वेल्स को 4-2 से मात दी है। भारत ने इस मुकाबले के पहले हाफ में ही बढ़त बनाकर वेल्स की टीम पर दबाव बना दिया था। भारत की ओर से टीम के लिए शमशेर सिंह ने पहला गोल दागा। शमशेर सिंह ने ये गोल मैच के 21वें मिनट में किया है। इसके बाद मैच में आकाशदीप सिंह ने कमाल का खेल दिखाया और 32वें और 45वें मिनट में भारत के लिए दो शानदार गोल किए। इस मुकाबले में भारत के लिए शमशेर सिंह और आकाशदीप सिंह ने अहम योगदान दिया है।

हॉकी विश्व कप में भारत इस जीत के बाद अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गया है। भारत ने हॉकी विश्व कप में गुरुवार को अपना तीसरा मैच खेला है। जिसमें से भारत ने दो मैचों में जीत दर्ज की है। भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अब क्रॉस ओवर मैच खेलना है। जो मुकाबला 22 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ खेला जाएगा।

हॉकी विश्व कप में भारत के अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज इंग्लैंड के बराबर सात अंक हैं। भारत अगर एक गोल और कर देता तो, वह इंग्लैंड को पछाड़ पहले स्थान पर पहुंच जाता। भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाया। भारत अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को मैच खेलेगी।

इस मैच में पेनल्टी कॉर्नर पर शमशेर सिंह ने पहला गोल 21वें मिनट में किया। इसके बाद आकाशदीप सिंह ने लगातार दो गोल किए। आकाशदीप सिंह ने 32वें और 45वें मिनट पर दोनों फील्ड गोल किए हैं। इसके बाद मैच के चौथे क्वार्टर में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल किया। वहीं इस विश्व कप में हरमनप्रीत का ये पहला गोल है। इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच आकाशदीप सिंह को चुना गया।

Tags

Next Story