Birthday Special: 37 बरस के हुए टीम इंडिया के 'गब्बर', पढ़ें कैसा रहा उनका अबतक का सफर

Birthday Special: 37 बरस के हुए टीम इंडिया के गब्बर, पढ़ें कैसा रहा उनका अबतक का सफर
X
Happy Birthday Shikhar Dhawan: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन Shikhar Dhawan आज अपना 37वां जन्मदिन (happy birthday shikhar dhawan ) मना रहे हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन Shikhar Dhawan आज अपना 37वां जन्मदिन (happy birthday shikhar dhawan ) मना रहे हैं। धवन को क्रिकेट जगत में 'गब्बर' के उपनाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी पांच दिसंबर साल 1985 में राजधानी दिल्ली (Delhi) में हुआ था। अक्सर धवन मैदान से बाहर और मैदान के अंदर अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) भारत के इतिहास में सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं।

धवन ने टेस्ट, टी20 और वनडे मैचों में 10, 179 अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। वहीं केवल टी20 में उनके आंकड़ों की बात करें तो गब्बर ने 27.92 के औसत से 1,759 रन बनाए हैं। दरअसल बहुत कम लोगों को पता है कि बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) दाएं हाथ के ऑफ़ब्रेक गेंदबाज भी हैं।

शिखर धवन का करियर

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 2004 में दिल्ली के लिए खेल कर अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने 2013 में दक्षिण अफ्रीका A के खिलाफ भारत A टीम की तरफ से खेलते हुए 150 गेंदों में 248 रन बनाए थे। इस मुकाबले में धवन ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। साल 2010 में उन्होंने विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया (debut against Australia) के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थाी। इसके साथ ही उनके नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा 689 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan) एक पंजाबी परिवार में जन्में हैं। धवन ने महज 12 साल की उम्र में अपने चाचा तारक सिन्हा की मदद से जानी माने सोननेट क्लब में प्रशिक्षण लिया। इसके साथ ही वह एकेडमी में अपने से बड़े लड़कों के साथ क्रिकेट खेलते थे। वहीं उन्होंने स्कूल के एक टूर्नामेंट (school tournament) में अंडर-15 टीम के लिए खेलते हुए शतक लगाया और सबको अपने बल्लेबाजी (batting) से प्रभावित किया।

शिखर-आयशा की साथ नहीं रहा लंबा

वहीं गब्बर ने अपने से बड़ी आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से साल 2012 में शादी की। इसके बाद 2014 में शिखर धवन को आयशा से एक बेटा हुआ। जिसका नाम जोरावर (Zoravar) है। बता दें कि आयशा मुखर्जी की धवन के साथ तीसरी शादी थी। इससे पहले वह दो बार शादी कर चुकीं थीं साथ ही उनकी दो बेटियां भी हैं। लेकिन एक दिन आयशा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने और धवन के तलाक की पुष्टी (Dhawan's divorce) की।

Tags

Next Story