Harbhajan Singh ने अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी को लेकर दिया विवादित बयान, बोले- कुछ पता नहीं बस…

IND vs AUS: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया। यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ। इस मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर वर्ल्ड कप 2023 का खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं, इस मैच में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) कमेंट्री करते नजर आए। इसी बीच हरभजन सिंह ने विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) को लेकर विवादित बयान दे दिया। हरभजन के इस बयान ने सोशल पर सनसनी मचा दी है।
दरअसल, हरभजन सिंह ने मैच में कमेंट्री करते हुए कह रहे थे कि अक्सर खिलाड़ियों की फैमिली भी खुलकर मैदान में सपोर्ट करने के लिए आती है। हमने लगभग हर मैच में देखा है। इस दौरान ही कैमरा अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी के पास घूम जाता है। भज्जी अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी को आपस में बात करते हुए देख लेते हैं, जिस पर वह कहते हैं कि उन्हें लगता है कि शायद ये दोनों फिल्मों को लेकर बात कर रही होंगी, क्योंकि अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी को क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होगी।
इसके बाद हरभजन सिंह का ये बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। इसके साथ ही कई यूजर्स हरभजन को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक्स यूजर्स ने वीडियो शेयर किया और उनके 'क्रिकेट की समझ' वाली टिप्पणी के लिए उनकी आलोचना की।
एक यूजर ने लिखा कि हिंदी कमेंटेटर खुले तौर पर अनुष्का शर्मा की क्रिकेट की समझ पर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। हम कब सुधरेंगे भाई, वो सिर्फ अनुष्का नहीं हैं, वह विराट कोहली की पत्नी हैं, जिन्होंने हाल ही में इतिहास रचा है और इतने सारे लोगों के देखते हुए किसी का मजाक उड़ाना बिल्कुल हास्यास्पद है।
यह भी पढ़ें:- World Cup Final 2023: शुभमन गिल के आउट होते ही टूटा सारा तेंदुलकर का दिल, सचिन की बेटी ने किया ये ट्वीट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS