Hockey world cup 2023: कब, कहां और कैसे देख पाएंगे हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानिए सभी डिटेल्स

भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक (bronze medal) जीतकर अपने अगले मिशन की तैयारी में है। भारतीय टीम शुक्रवार यानी 13 जनवरी से पुरुष हॉकी विश्व कप (Men's Hockey World Cup) में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारत का पहला मैच स्पेन के खिलाफ है। हरमनप्रीत सिंह (Harmanpreet Singh) की कप्तानी वाली टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी। यह मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जाएगा। आठ बार के स्वर्ण पदक (gold medalists) विजेता भारत ने 41 साल बाद टोक्यो में कांस्य पदक जीता, जिसके बाद से उससे उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। घर में खेलने से उन्हें भी फायदा होगा।
भारत ने 1975 में जीता था खिताब
भारत ने आखिरी बार 1975 (World Cup in 1975) में वर्ल्ड कप जीता था। मलेशिया (Malaysia) में हुए इस वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। इसके बाद से टीम इंडिया सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई है। वहीं, साल 2018 में हुए पिछले विश्व कप में भारत छठे स्थान पर रहा था। इसके अलावा अगर स्पेन की बात करें तो इस टीम ने सबसे पहले हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) की मेजबानी की थी। हालांकि अब तक वह एक बार भी जीत नहीं पाई है। यह टीम दो बार वर्ल्ड कप फाइनल खेल चुकी है, लेकिन खिताब जीतने में नाकाम रही।
हॉकी वर्ल्ड कप 2023: भारत और स्पेन (India and Spain) के मैच को लेकर सभी डिटेल्स
* भारत और स्पेन के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का मैच कब खेला जाएगा?
भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मुकाबला शुक्रवार, 13 जनवरी को खेला जाएगा।
* भारत और स्पेन के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में खेला जाएगा।
* भारत और स्पेन के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप 2023 का मैच शाम 07:00 बजे शुरू होगा।
* भारत और स्पेन के बीच हॉकी विश्व कप 2023 मैच का सीधा प्रसारण कहां होगा?
हॉकी विश्व कप 2023 के सभी मैचों का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 2 एसडी/एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2, स्टार स्पोर्ट्स फर्स्ट पर होगा।
* भारत और स्पेन के बीच हॉकी वर्ल्ड कप 2023 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब होगी?
हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS