ICC World Cup 2019 : श्रीलंका के खिलाफ आज आगाज करेगा न्यूजीलैंड

चार साल पहले उपविजेता रही न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज खराब फार्म से जूझ रही श्रीलंका के खिलाफ शनिवार को कार्डिफ में करेगी। ये विश्वकप का तीसरा मैच होगा।
छह बार सेमीफाइनल में हारने के बाद न्यूजीलैंड 2015 में विश्व कप फाइनल में पहुंचा लेकिन आस्ट्रेलिया ने उसका खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया। उसके बाद ब्रेंडन मैकुलम की जगह केन विलियमसन कप्तान बनाए गए।
लेकिन 2015 की टीम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। पिछले विश्व कप के बाद से न्यूजीलैंड विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंचा लेकिन दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत ने उसे उसकी धरती पर हराया।
विश्व कप से पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया लेकिन दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से हार गया। श्रीलंका भले इस समय बुरे दौर से गुजर रही है पर न्यूजीलैंड उसे हल्के में लेने की गलती नहीं करेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS