ICC T20 World Cup 2020: आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप हुआ रद्द

ICC T20 World Cup 2020: आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला, टी20 वर्ल्ड कप हुआ रद्द
X
ICC T20 World Cup 2020: आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव मनु साहनी ने कहा कि कोरोना की गंभीरता को देखते हुए इस समय वर्ल्ड कप को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

ICC T20 World Cup 2020: दुनिया में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईसीसी ने बड़ा फैसला लिया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2020 को अगले साल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। बता दें कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अब 2021 के अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाएगा।

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के तीन सालों का शिड्यूल

1. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2021 को 2021 के अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाएगा। इसका फाइनल मैच 14 नवंबर 2021 को खेला जाएगा।

2. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2022 को 2022 के अक्टूबर-नवंबर में आयोजित किया जाएगा। इसका फाइनल मैच 13 नवंबर 2022 को खेला जाएगा।

3. आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 को 2023 के अक्टूबर-नवंबर में भारत में आयोजित किया जाएगा। इसका फाइनल मैच 26 नवंबर 2023 को खेला जाएगा।

महिला क्रिकेट के लिए भी दी जानकारी

आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव मनु साहनी ने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच हम किसी भी कीमत पर लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को खतरे में डालना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की गंभीरता को देखते हुए इस समय वर्ल्ड कप को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

महिला वर्ल्ड कप की जानकारी देते हुए आईसीसी ने कहा कि अगले साल फरवरी में होने वाले महिला वर्ल्ड कप पर भी बोर्ड की नजर रहेगी। लेकिन फिलहाल के लिए न्यूजीलैंड में होने वाले महिला वर्ल्ड को तय किए गए शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित करने की योजना है।

Tags

Next Story