ICC World Cup 2023: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने रमीज राजा को सुनाई खरी-खोटी, बोले- वह खुद तो पैसों के लिए...

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने रमीज राजा को सुनाई खरी-खोटी, बोले- वह खुद तो पैसों के लिए...
X
World Cup 2023: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने रमीज राजा की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह खुद पैसों के लिए भारत में कॉमेंट्री करने चले गए।

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में कॉमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) ने रमीज राजा के दावों को खोखला बताया है। दरअसल, रमीज ने पीसीबी (PCB) प्रमुख के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान यह कहा था कि अगर भारत एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान की नहीं आएगा, तो उनकी टीम भी आईसीसी वर्ल्ड कप (ICC World Cup) के लिए भारत नहीं जाएगी।

वह खुद पैसे के लिए भारत कॉमेंट्री करने चले- दानिश

पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर ये सब बात कही हैं। उन्होंने बहुत बड़े-बड़े दावे किए थे। रमीज राजा ने कहा था कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं जाएगा, लेकिन वह खुद पैसे के लिए भारत कॉमेंट्री करने चले गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब आप इस तरह के बयान देते हैं, तो आपको अपनी बात पर कायम रहना चाहिए था। दानिश ने कहा कि कम से कम कॉमेंट्री का ऑफर ठुकरा देना चाहिए था। मुझे ये यू-टर्न पसंद नहीं आया।

यह भी पढ़ें:- Anushka Sharma की Pregnancy की खबरों के बीच गुवाहाटी से अचानक मुंबई पहुंचे विराट कोहली, ये हो सकती है वजह!

बता दें कि दिसंबर 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की 0-3 से हार के बाद रमीज राजा का कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद वह फिर कॉमेंट्री करने लगे थे। इसके चलते ही उन्हें वर्ल्ड कप के लिए कॉमेंट्री टीम में शामिल किया है।

पाकिस्तान का नीदरलैंड के साथ होगा पहला मैच

गौरतलब है कि आईसीसी वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से भारत के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम से शुरू होने वाला है। वहीं, पाकिस्तान की बाबर आजम एंड कंपनी शुक्रवार यानी 6 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले के साथ अपने विश्व कप 2023 अभियान की शुरुआत करेगी।

Tags

Next Story