IND vs SA: दूसरे T20 मैच में हुई रिकॉर्डों की बौछार, एक के बाद एक टूटे ये 12 record

India vs South Africa : भारत ने साउथ अफ्रीका (Ind beat SA) को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 में 16 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इसका मतलब यह है कि भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों (won the 3-match series) की सीरीज जीती ली है। भारतीय टीम इसी के साथ पहली बार साउथ अफ्रीका को घरेलू सरजमीं पर इस फॉर्मेट में मात देने में कामयाब रही है। इस मैच में 12 बड़े रिकाॅर्ड बने। क्या हैं वो रिकाॅर्ड जानें के लिए स्टोरी को अंत तक पढ़िए...
विराट कोहली के 11 हजार
इस मैच में जीत के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 फॉर्मेट (T20 format) में अपने 11 हजार रन पूरे कर लिए है। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज और दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले क्रिस गेल, पोलार्ड, शोएब मलिक ऐसा कर चुके हैं।
डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना दूसरा शतक पूरा किया। उन्होंने इस कैटेगरी में 2000 रन का मील का पत्थर भी पार किया।
एक रिकॉर्ड साझेदारी
शतक के अलावा मिलर और डी कॉक ने चौथे विकेट के बचाव के लिए 174 रन की नाबाद साझेदारी की। यह टी20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी है।
रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर (calendar year) में 500 रन पूरे किए। वह ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले कप्तान बन गए हैं। मालूम हो कि उनसे पहले ये कारनामा पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 2019 में किया था। विराट ने उस समय कैलेंडर ईयर में 466 रन बनाए थे।
टी20 में ऐसा पहली बार हुआ
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजों ने इस मैच में 201 रन दिए और साथ ही एक भी विकेट लेने में नाकाम रहे। यह पहली बार है कि कोई देश जो आईसीसी का पूर्ण सदस्य है, उसने 150 से अधिक रन किसी टीम को दिए हो और टी20 क्रिकेट में एक भी विकेट (wicket in T20 cricket) नहीं लिया हो।
रोहित और राहुल
यह 10वीं बार था जब रोहित शर्मा और केएल राहुल (Rohit Sharma and KL Rahul) ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 से अधिक रनों की साझेदारी की थी। रोहित ने शिखर धवन के साथ भी ऐसा किया है। वह दो सलामी बल्लेबाजों के साथ 50 से अधिक रनों की साझेदारी करने वाले पहले भारतीय बने।
एक साल में 50 छक्के
सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 50 छक्के लगाए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भारत का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। इससे पहले केएल राहुल ने 18 गेंदों में 50 रन बनाए थे। युवराज सिंह इस लिस्ट में टॉप पोजिशन पर हैं और उन्होंने 12 गेंदों में ये कारनामा किया है।
मैक्सवेल का रिकॉर्ड टूटा
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने सबसे कम गेंदों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने यह कारनामा 573 गेंदों में किया। इससे पहले यह रिकाॅर्ड मैक्सवेल (Maxwell) के नाम था, जिन्होंने 604 गेंदों पर ऐसा किया था।
बड़ा स्कोर
भारत ने 3 विकेट पर 237 रन बनाए। यह दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ किसी भी टीम का हाईएस्ट स्कोर है।
400 मैच
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 क्रिकेट में 400 मैचों खेल चुके है। वह ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।
हारे हुए मैच
डेविड मिलर ने नाबाद 106 रन बनाए और फिर भी अफ्रीका हार गया। यह अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में (international T20) हारने वाली टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। केएल राहुल के नाबाद 110 रन बनाने के बावजूद भारत मैच हार गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS