Ind Vs SL 3rd ODI: वनडे क्रिकेट में भारत ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत, श्रीलंका को 317 रन हराया

भारत ने श्रीलंका को तीसरे वनडे में 317 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कीवी टीम ने 2008 में आयरलैंड को 290 रन से परास्त किया था। श्रीलंका के खिलाफ भारत की बड़ी जीत के हीरो विराट कोहली, शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज रहे। विराट और शुभमन ने जहां आक्रामक बल्लेबाजी से श्रीलंका के माथे पर पसीना ला दिया, वहीं सिराज ने घातक गेंदबाजी करके श्रीलंकाई टीम को पलटवार करने का भी मौका नहीं दिया। भारत ने जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 390 रन का विशाल लक्ष्य दिया, वहीं श्रीलंका की टीम 22 ओवर में 9 विकेट पर 73 रन के स्कोर पर सिमट गई। मोहम्मद सिराज ने चार विकेट चटकाए, जबकि श्रीलंका के 6 बल्लेबाज सिंगल फिगर में ही पैवेलियन तक लौट गए। यहां जानें इस मैच के अपडेट्स...
जीत के हीरो रहे विराट, शुभमन और सिराज
रन मशीन विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 110 गेंदों पर 13 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 166 रन की पारी खेली। उनके इस प्रदर्शन के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। बता दें कि इस सीरीज में विराट ने कुल 283 रन बनाए, जिसमें दो शतक भी शामिल है।
इसके अलावा, शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने भी श्रीलंका को धूल चटा दी। उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 2 छक्कों की मदद से कुल 116 रन बनाए। यह करियर की उनकी दूसरी सेंचुरी है।
मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी से श्रीलंका को मुश्किलों में डाल दिया। उन्होंने श्रीलंका के 4 बल्लेबाजों को आउट किया। वनिंदु हसरंगा, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अविष्का फर्नांडो उनके शिकार बने। एक रन आउट भी किया।
India vs Sri Lanka 3rd ODI updates:
ऐसे गिरे श्रीलंका के विकेट
श्रीलंका का पहला विकेट दूसरी ओवर की पांचवीं गेंद पर गिरा। सिराज ने अविष्का फर्नाडो को गिल के हाथों कैच कराया। सिराज ने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर मेंडिस को कैच आउट करा दिया। तीसरा विकेट चरिथ असलंका का गिरा। शमी की गेंद पर अक्षर ने उनका कैच पकड़ा। चौथा विकेट फर्नांडो के रूप में गिरा। पांचवां विकेट के रूप में हसरंगा दसवें ओवर में सिराज की तीसरी बॉल पर बोल्ड हो गए। सिराज ने छठे विकेट के रूप में करुणारत्ने को रन आउट कर दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने कप्तान दसुन को बोल्ड कर दिया। दुनिथा वेलागे भी शमी की गेंद पर यादव को कैच थमा बैठे। एक खिलाड़ी बल्लेबाजी करने नहीं आया, जिसके बाद भारत ने यह ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।
भारत का स्कोर 390
* भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 391 रनों का टारगेट दिया है। भारतीय टीम ने 50 ओवरों में पांच विकेट पर 390 रन बनाए। भारतीय पारी के आकर्षण का केंद्र विराट कोहली रहे। कोहली ने 110 गेंदों पर नाबाद 166 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और आठ छक्के जड़े। शुभमन गिल ने भी 116 रनों की पारी खेली।
* विराट कोहली ने अपना शतक पूरा कर लिया है। विराट कोहली ने 85 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है। कोहली के वनडे इंटरनेशनल करियर का यह 46वां शतक रहा। कोहली ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया. भारत का स्कोर 305/2. 43.3 ओवर का खेल हुआ है।
* 116 रन बनाकर शुभमन गिल हुए आउट, 232 रन पर भारत के 2 विकेट गिरे, विराट कोहली अभी भी क्रीज पर हैं।
* शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक पूरा कर लिया है। गिल ने 89 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान गिल ने 11 चौके और दो छक्के लगाए। भारत का स्कोर एक विकेट पर 215 रन है. विराट कोहली ने अर्धशतक का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
💯
— BCCI (@BCCI) January 15, 2023
That's a fine CENTURY by @ShubmanGill 💥💥
His 2nd in ODIs 👏👏
Live - https://t.co/q4nA9Ff9Q2 #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/C2M7btyJSv
* 26.1 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 162 रन है। शुभमन गिल 76 और विराट कोहली 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। गिल अब तक 10 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। वहीं, विराट कोहली ने चार चौके लगाए हैं। दोनों के बीच अब तक 67 रन की पार्टनरशिप हो चुकी है।
* श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को पहला झटका लगा है, शानदार टच में दिख रहे कप्तान रोहित शर्मा 42 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे हैं। रोहित शर्मा तूफानी बल्लेबाजी कर रहे थे, बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में बाउंड्री पर अपना कैच थमा बैठे। भारत का स्कोर 15.2 ओवर में 95/1 हो गया है।
* 5 ओवर संभलकर बल्लेबाजी करने के बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने छठ ओवर में कोहराम मचा दिया और 4 चौके, एक छ्क्के सहित 23 रन बटोरे।6 ओवर के बाद भारत ने बिना किसी नुकसान के 42 रन बना लिए हैं. रोहित 9 और गिल 29 रन बनाकर नाबाद हैं।
* श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक बार फिर ओपनिंग करने उतरे हैं। टीम इंडिया का पहला ही ओवर मेडन गया है।
दोनों की टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (w), सूर्यकुमार यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
#TeamIndia Captain @ImRo45 wins the toss and elects to bat first against Sri Lanka in the third and final ODI.
— BCCI (@BCCI) January 15, 2023
Washington Sundar and Suryakumar Yadav come in to the XI.
Live - https://t.co/muZgJH3f0i #INDvSL @mastercardindia pic.twitter.com/4TNIPSezrI
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), एशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (सी), वानिंदु हसरंगा, जेफरी वांडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS