भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और एचएस प्रनोय मिले कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में किए क्वारंटाइन

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और एचएस प्रनोय थाईलैंड में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। साइना नेहवाल और एचएस प्रनोय दोनों खिलाड़ी थाईलैंड ओपन 2021 में भाग ले रहे थे। अब उन्हें अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया है।
आपको बता दें कि भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बैंकाक में हैं क्योंकि खेल लगभग 300 दिनों के अंतराल के बाद ओलंपिक से पहले फिर से शुरू हुआ। मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले दौर को चिह्नित किया गया था, लेकिन बैडमिंटन स्टार साइना ने मलेशिया की कैसन सेल्वदुरे को वॉकओवर दिया, क्योंकि वे कोरोना पॉजिटिव पाई गई।
3rd COVID test here in bangkok 😢😢... The tournament starts tomorrow 👍👍 #bangkok #Thailandopen #tournament #badminton pic.twitter.com/Lc5c7YZkQa
— Saina Nehwal (@NSaina) January 11, 2021
साइना के पति और साथी भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप को भी अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन उनकी रिपोर्ट की नहीं आई है। 30 वर्षीय साइना ने हाल ही में फ़िज़ियो और प्रशिक्षकों को बैडमिंटन खिलाड़ियों के थाईलैंड दौरे की संपूर्णता के दौरान मिलने से प्रतिबंधित करने के बाद एथलीटों की फिटनेस पर चिंता जताई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS