एक ही Frame में नजर आई विराट कोहली की दुनिया, देख लोगों के चेहरे पर आई मुस्कुराहट

भारतीय कप्तान विराट कोहली का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उसकी पूरी दुनिया नजर आ रही है। विराट के घर 11 जनवरी 2021 को एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। इस बीच आज कप्तान विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी के नाम को फैंस के साथ शेयर किया है।
विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। वहीं अनुष्का ने पति और विराट कोहली और बेटी के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस में अनुष्का ने बेटी का नाम भी बताया है और एक प्यारा कैप्शन लिखा है। वहीं विराट कोहली ने पोस्ट पर रोमांटिक कमेंट लिखा है उन्होंने कमेंट में लिखा है कि एक फ्रेम में मेरी पूरी दुनिया। यह फैंस को काफी पंसद आई है। इसको वे लाइक- कमेंट कर अपना प्यार जता रहे हैं।
अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी वामिका को गोद में अपने पति विराट के साथ नजर आ रही है। हालांकि नन्ही परी का मुंह उस फोटों में दिखाई नहीं दे रहा रहा लेकिन विराट और अनुष्का ने बेटी का नाम फैन्स के साथ साझा कर दिया है
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS