IPL 2023 GT vs CSK Final: CSK ने जीता IPL का पांचवां खिताब, गुजराती जडेजा ने गुजरात को हराया

IPL 2023 GT vs CSK Final: CSK ने जीता IPL का पांचवां खिताब, गुजराती जडेजा ने गुजरात को हराया
X
IPL 2023 Final: आईपीएल 2023 (IPL 2023) का फाइनल (Final) मुकाबला आज यानी सोमवार को चेन्नई और गुजरात (Chennai Vs Gujarat) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई को 5 विकेट से जीत मिल चुकी है।

IPL 2023 Final CSK VS GT: आईपीएल 2023 के खिताब पर चेन्नई ने अपना कब्जा जमा लिया है। चेन्नई ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात को 5 विकेट शेष रहते ही मात दे दी है। यह मुकाबला चेन्नई और गुजरात के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियममें खेला गया। यह मुकाबला इतना रोमांचक रहा कि लोगों की धड़कने तेज हो गई थी। चेन्नई को जीत के लिए आखिरी दो गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी। स्ट्राइक पर खेल रहे रविंद्र जडेजा ने ओवर के पांचवीं गेंद पर छक्का जड़ दिया, जबकि आखिरी गेंद में चौका जड़कर मैच को अपने नाम कर लिया। ताज्जुब की बात है कि चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 13 रन चाहिए थी। गुजरात की ओर से बॉलिंग कर रहे मोहित शर्मा ने शुरुआती चारों गेंदें योरकर डाली थी, इसके कारण से चेन्नई सिर्फ 3 रन ही बना पाई थी। इसके बाद जडेजा ने आखिरी के दो गेंदों में 10 रन जड़कर मैच अपने नाम कर लिया।

यहां पढ़ें मैच के पल-पल के अपडेट्स

  • अंबाती रायडू के धोनी भी लौटे पवेलियन। चेन्नई को लगा बैक टू बैट झटका। धोनी पहले ही गेंद पर हुए आउट। मोहित शर्मा ने दिलाई सफलता।
  • चेन्नई को लगा तीसरा झटका लग गया है, अजिंक्या रहाणे 13 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। मोहित शर्मा ने रहाणे को पवेलियन की राह दिखाई है।
  • गुजरात ने चेन्नई को दूसरा झटका दे दिया है। कॉनवे 25 गेंदो में 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। नूर अहमद ने दोनों बल्लेबाजों को एक ही ओवर में पवेलियन की राह दिखा दी।
  • गुजरात ने चेन्नई को पहला झटका दे दिया है। चेन्नई के ओपनर बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ 16 गेदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नूर अहमद ने दिलाई पहली सफलता।
  • मैच में चेन्नई की पकड़ मजबूत दिख रही है। CSK ने 6 ओवर में बिना विकेट गवाए 72 रन बना लिए हैं। कॉनवे 22 गेंदों में 44 रनों पर खेल रहे हैं, जबकि गायकवाड़ 14 गेदों में 25 रनों ंपर नाबाद हैं।
  • अहमदाबाद में घंटों इंतजार के बाद एक बार फिर से मैच शुरू हो गया है। चेन्नई की ओर से डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने आए हैं।
  • सभी गेंदबाजों को 3-3 ओवर करने के लिए मिलेगा।
  • फैंस में खुशी की लहर, 12:10 में शुरू होगा मुकाबला। यह मैच 15 ओवर का होने वाला है। वहीं, चेन्नई के सामने अब 170 रनों का लक्ष्य होगा।
  • बारिश होने से पहले तक चेन्नई ने बिना विकेट गवाए 4 रन बनाए हैं। रुतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे चेन्नई की ओर से ओपनिंग करने के लिए आए हैं।
  • अहमदाबाद में फिर से बारिश शुरू हो गई है। मैदान को कवर कर दिया गया है। देशभर की नजर इस मैच बनी हुई है। ऐसे में लोगों के जहन में एक ही सवाल है कि क्या बारिश चेन्नई के उम्मीदों पर पानी फेरेगी।
  • गुजरात की पारी खत्म हो गई है। गुजरात ने चेन्नई के सामने 215 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है।
  • गुजरात को साई सुदर्शन के बाद लगा चौथा झटका, राशिद खान शून्य के स्कोर पर हुए आउट।
  • गुजरात को तीसरा झटका, सुदर्शन 47 गेंदों में 96 रन बनाकर OUT
  • सुदर्शन करा रहे चेन्नई के बोलर्स को बाउंड्री के दर्शन, 46 गेंदों में 8 पर नाबाद
  • साहा के बाद सुदर्शन ने भी अर्धशतक जड़ दिया है। सुदर्शन ने 33 गेंदों में 52 रनों की तूफानी खेलकर नाबाद हैं।
  • गुजरात को दूसरा झटका लग गया है। दीपक चाहर ने पिच पर जमे हुए खिलाड़ी ऋद्धिमान साहा को पवेलियन की राह दिखा दी है। साहा 39 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हो गए हैं। साहा की कैच धोनी ने लपका है।
  • गुजरात के ओपनर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने अर्धशतक जड़ दिया है। साहा 37 गेंदों में 53 रन बनाकर अभी भी पिच पर डटे हुए हैं।
  • गुजरात ने 12 ओवर की समाप्ती के बाद 1 विकेट खोकर 109 रन बनाए हैं। साहा 35 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि साई सुदर्शन 17 गेंदों में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
  • चेन्नई ने गुजरात को पहला झटका दे दिया है। गुजरात के सबसे खतरनाक बल्लेबाज शुभमन गिल 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। धोनी ने गिल को स्टंप आउट कर दिया है।
  • शुरुआती 5 ओवर में गुजरात ने बिना विकेट गवाए 49 रन बना लिए हैं, जिनमें से साहा ने 17 गेंदों पर 25 रन बनाए हैं, जबकि गिल ने 13 गेंदों पर 24 रन बना लिए हैं।
  • गुजरात के सबसे खतरनाक फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल को जीवनदान मिल गया है। दीपक चाहर ने गिल का कैच छोड़ दिया है। जीवनदान मिलने के बाद गिल और ऋद्धिमान साहा ने चेन्नई के गेंदबाजों की धुलाई शुरू कर दी है।

यहां देखें प्लेइंग इलेवन

Gujarat Titans: ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, मोहम्मद शमी

Chennai Super Kings: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा

चेन्नई के लिए सबसे बड़ा खतरा शुभमन गिल

चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया है। इस आईपीएल ज्यादातर टीम टॉस जीतने के बाद चेज करना ही पसंद करती है। दुनिया भर की नजर गुजरात के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल पर होगी, जोकि जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। शुभमन गिल लगातार दो मैचों में दो शतक जड़ चुके हैं, आज अगर गिल शतक लगाते हैं तो गिल का यह लगातार तीसरा शतक होगा। अभी ऑरेंज कैप भी गिल के पास ही है। गिल ने इस आईपीएल रनों की बाढ़ ला दी है। बता दें कि शुभमन गिल 16 मैचों में कुल 851 रन बना चुके हैं। हालांकि चेन्नई की टीम ने भी शुभमन गिल के खतरे से बचने के लिए खास तैयारी की होगी।

Tags

Next Story