IPL 2023: ये खिलाड़ी होगा धोनी की सीएसके का अगला उत्तराधिकारी, माना जा रहा सबसे बड़ा दावेदार

अगले साल होने वाले आईपीएल सीजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। अब तक चार बार खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। मौजूदा समय में 41 साल के महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। अगले साल होने वाले आईपीएल के 16वें सीजन में भी धोनी (IPL next year) का टीम के कप्तान बनना लगभग तय है। हालांकि, 2024 में होने वाले आईपीएल के लिए सीएसके को धोनी की जगह नए कप्तान को लाना होगा।
इस क्रम में सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और मौजूदा बल्लेबाजी कोच माइकल हसी (Michael Hussey) को धोनी का उत्तराधिकारी मिल गया है। हसी ने कहा है कि ऋतुराज गायकवाड़ धोनी की विरासत (Dhoni's legacy) को पूरा करने में सक्षम हैं।
शानदार फॉर्म में ऋतुराज गायकवाड़
बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने 'विजय हजारे ट्रॉफी' घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में महाराष्ट्र का नेतृत्व किया है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2022 (Vijay Hazare Trophy 2022) के फाइनल में बल्लेबाजी करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े। वह युवा, शांत और बेहतरीन बल्लेबाज हैं। भारतीय क्रिकेट में उभरते सितारे के तौर पर इस वक्त सबकी निगाहें उन पर टिकी हुई हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक चैनल से बात करते हुए माइकल हसी (Michael Hussey) ने कहा "मुझे नहीं पता कि सीएसके भविष्य के लिए क्या योजना बना रहा है। लेकिन, ऋतुराज गायकवाड़ धोनी की तरह बहुत शांत हैं। धोनी (Dhoni) की तरह, वे वास्तव में दबाव (pressure) से निपटने में शांत रहते हैं। उनके पास खेल को समझने की क्षमता है। उसके स्वभाव, चरित्र और व्यक्तित्व के कारण लोग उसकी ओर आकर्षित होते हैं। वे उनके आसपास रहना पसंद करते हैं। उनके पास कुछ महान नेतृत्व गुण (great leadership) है।
जडेजा का प्रयोग विफल रहा
आईपीएल 2021 में सीएसके (CSK in IPL 2021) की कप्तानी रवींद्र जडेजा कर रहे थे, लेकिन टीम प्रबंधन को मनचाहा नतीजा नहीं मिला। इसके बाद एक बार फिर धोनी को टीम की कमान सौप दी। गौरतलब है कि ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने विजय हजारे टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 159 गेंदों में 220 रन बनाए। इसमें लगातार सात छक्के भी शामिल हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में भी 126 गेंदों में 168 रन बनाए थे। इसलिए प्रबंधन को लग रहा है कि उनका खेल और नेतृत्व क्षमता दोनों चेन्नई टीम (Chennai team) के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि ऋतुराज (Ruturaj Gaikwad) कप्तान बनेंगे या नहीं ।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS