IPL 2023 Auction: बेन स्टोक्स और सैम कुर्रन समेत इन खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे मोटी रकम, लिस्ट में नहीं कोई भारतीय

IPL 2023 Auction: बेन स्टोक्स और सैम कुर्रन समेत इन खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे मोटी रकम, लिस्ट में नहीं कोई भारतीय
X
IPL 2023 Mini Auction: अगला आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL mini auction) 23 दिसंबर को होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी हो गया है। इस सीजन के ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

अगला आईपीएल मिनी ऑक्शन (IPL mini auction) 23 दिसंबर को होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन भी हो गया है। इस सीजन के ऑक्शन में कई स्टार खिलाड़ियों की बोली लगेंगी। ऑक्शन में बेन स्टोक्स और सैम कुर्रन (Ben Stokes and Sam Curran) जैसे दो अहम ऑलराउंडर का नाम भी सूची में शामिल है। तय है कि दोनों के लिए बड़ी बोली लगेगी। दोनों खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रखा है। इसके अलावा कई खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए चुना है। इस लिस्ट में 21 ऐसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा रकम (highest amount) का बेस प्राइस चुना है।

2 करोड़ की बेस प्राइज लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं

मिनी ऑक्शन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों ने अपना नाम लिखवाया (registered) है। इसमें 714 भारतीय (कैप्ड और अनकैप्ड मिलाकर) और 277 विदेशी खिलाड़ी हैं। विदेशियों में सबसे ज्यादा 57 ऑस्ट्रेलिया से हैं। इनके अलावा 20 खिलाड़ी असोसिएट टीमों से भी हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों के बेस प्राइस की बात करे तो इस बार कुल 21 खिलाड़ियों को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के लिए नामित किया गया है। इसमें न्यूजीलैंड के केन विलियमसन, जेम्स नीशम, ऑस्ट्रेलिया के उभरते ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान निकोलस पूरन शामिल हैं। हालांकि इस लिस्ट में कोई भारतीय नहीं है। भारतीय खिलाड़ियों में मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, केदार जाधव (Kedar Jadhav) जैसे चुनिंदा खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1 करोड़ है।

आपको बता दें कि सैम कुर्रन (Sam Curran) 2021 तक के आईपीएल सीज़न में धोनी (Dhoni-led Chennai) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। हालांकि चोट के कारण वह पिछले सीजन का हिस्सा नहीं बन सके थे। राजस्थान रॉयल्स के बेन स्टोक्स की भी ऐसी ही कहानी है, जो पिछले सीज़न की शुरुआत में चोटिल हो गए थे और आईपीएल 2022 से बाहर हो गए थे।

2 करोड़ के बेस प्राइस वाले खिलाड़ी

सैम कुर्रन, बेन स्टोक्स, केन विलियमसन, जेम्स नीशम, निकोलस पूरन, कैमरन ग्रीन, नाथन कूल्टर-नाइल, ट्रैविस हेड, क्रिस लिन, टॉम बेंटन, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, जेमी ओवरटन, क्रेग ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, एडम मिल्ने, रिले रूसो, रासी वैन डेर दुसेन, एंजेलो मैथ्यूज, जेसन होल्डर।

Tags

Next Story