IPL auction 2023 : तारीख तय... 900 से ज्यादा खिलाड़ी तैयार, आईपीएल नीलामी पर A टू Z जानकारी

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का बिगुल बज चुका है, 23 दिसंबर कोच्चि में खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को जानकारी दी कि इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 16वें सीजन के लिए बिडिंग केरल के कोच्चि में होगी। कुल 991 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जिनमें 714 भारतीय खिलाड़ी और 277 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल प्लेयर रजिस्ट्रेशन (IPL player registration) 30 नवंबर, 2022 को बंद हो गया और लिस्ट में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और सहयोगी देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।
सूची में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दबदबा
991 रजिस्ट्रेशन खिलाड़ियों की सूची में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों (Australian players) का दबदबा है।नीलामी के लिए 57 खिलाड़ियों ने करार किया है। दक्षिण अफ्रीका (52), वेस्टइंडीज (33) और इंग्लैंड (31) उससे नीचे हैं। इस बीच, भारत के 19 कैप्ड खिलाड़ियों ने इस नीलामी के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। यह जानकारी दस आईपीएल फ्रेंचाइजी (10 IPL franchise) द्वारा अहस्ताक्षरित और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची सौंपे जाने के बाद आई है।
आईपीएल 2023 नीलामी (Auction)
* कैप्ड भारतीय खिलाड़ी - 19
* कैप्ड इंटरनेशनल प्लेयर्स - 166
* एसोसिएटेड देशों के खिलाड़ी - 20
* अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी जो पिछले सीजन का हिस्सा थे - 91
* अनकैप्ड अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी जो पिछले सीज़न का हिस्सा थे - 3
* अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी - 604
* अनकैप्ड अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी - 88
नीलामी में 14 देशों के 277 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं
* अफगानिस्तान - 14
* ऑस्ट्रेलिया - 57
* इंग्लैंड - 31
* बांग्लादेश - 6
* आयरलैंड - 8
* नामीबिया - 5
* नीदरलैंड - 7
* न्यूजीलैंड - 27
* स्कॉटलैंड - 2
* दक्षिण अफ्रीका - 52
* श्रीलंका - 23
* संयुक्त अरब अमीरात - 6
* वेस्ट इंडीज - 33
* जिम्बाब्वे - 6
शेष राशि नीलामी के लिए
* चेन्नई सुपर किंग्स 20.45 करोड़
* दिल्ली कैपिटल्स : 19.45 करोड़ रुपये
* गुजरात टाइटंस : 19.25 करोड़ रुपये
* कोलकाता नाइट राइडर्स : 7.05 करोड़ रुपये
* लखनऊ सुपर जायंट्स: 23.35 करोड़ रुपये
* मुंबई इंडियंस : 20.55 करोड़
* पंजाब किंग्स- 32.20 करोड़
* राजस्थान रॉयल्स : 13.20 करोड़
* रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 8.75 करोड़ रुपये
* सनराइजर्स हैदराबाद : 42.25 करोड़ रुपये
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS