IPL 2023: महेला जयवर्धने को हटा MI ने इस दिग्गज को बनाया टीम का हेड कोच, अगले सीजन से संभालेंगा जिम्मेदारी

IPL 2023: आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अगले सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए एक नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर (Mark Boucher) अब मुंबई इंडियंस के नए मुख्य कोच होंगे। मुंबई इंडियंस ने आज (16 तारीख) को इसकी घोषणा की। बता दें कि 45 वर्षीय मार्क बाउचर अब श्रीलंका के महेला जयवर्धने की जगह लेंगे। जयवर्धने को मुंबई इंडियंस ने फ्रैंचाइज़ी के वैश्विक प्रदर्शन प्रमुख के रूप में वैश्विक जिम्मेदारी दी है।
Presenting आपले नवीन Head Coach - 𝐌𝐀𝐑𝐊 𝐁𝐎𝐔𝐂𝐇𝐄𝐑 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 16, 2022
Paltan, drop a 🙌 to welcome the 🇿🇦 legend to our #OneFamily 👏#DilKholKe #MumbaiIndians @markb46 @OfficialCSA pic.twitter.com/S6zarGJmNM
जयवर्धने फ्रेंचाइजी की तीनों टीमे के साथ तालमेल बनाएंगे
दरअसल आपको बता दें कि मुंबई फ्रेंचाइजी (Mumbai franchise) के पास आईपीएल में मुंबई इंडियंस के अलावा विदेशी लीगों में भी दो टीमें हैं। यह टीमें MI अमीरात और MI केपटाउन हैं। अमीरात टीम इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) और केपटाउन साउथ अफ्रीका टी20 लीग की टीम है। जयवर्धने तीनों ही टीमों के अब ग्लोबल कोच भी रहेंगे। यानी मुंबई इंडियंस समेत की तीनों टीमों के लिए अलग-अलग तीन नए कोच नियुक्त किए जाएंगे। जबकि जयवर्धने तीनों टीमों में तालमेल बनाए रखने के साथ टीम के मुख्य कोचों के साथ टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर काम करेंगे (Mumbai franchise)।
MI की जिम्मेदारी मिलने पर बाउचर ने कहा
वहीं मुंबई इंडियंस के हेड कोच (head coach) की जिम्मेदारी मिलने के बाद बाउचर ने कहा 'एमआई के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना एक सम्मान और सौभाग्य की बात है। एक फ्रैंचाइज़ी के रूप में उनके इतिहास और उपलब्धियों ने उन्हें स्पष्ट रूप से विश्व के सभी खेलों में सबसे सफल खेल फ्रेंचाइजी में से एक के रूप में स्थापित किया। मैं चुनौती के लिए तत्पर हूं और परिणामों की आवश्यकता का सम्मान करता हूं। यह महान नेतृत्व और खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत इकाई है। मैं इस गतिशील इकाई में मूल्य जोड़ने के लिए तत्पर हूं।'
इसके अलावा टीम के मालिक (team owner ) आकाश अंबानी (Akash Ambani) ने कहा 'मुंबई इंडियंस में मार्क बाउचर का स्वागत करना खुशी की बात है। मैदान पर अपनी सिद्ध विशेषज्ञता के साथ और एक कोच के रूप में अपनी टीम को कई जीत के लिए मार्गदर्शन करने के साथ, मार्क एमआई के लिए बहुत अधिक मूल्य जोड़ेंगे और इसकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे।'
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS