दिल्ली कैपिटल में फिर होगी सौरव गांगुली की 'दादागिरी', 3 साल बाद आईपीएल 2023 में आएंगे नजर

आईपीएल का 16वां सीजन (IPL 2023) शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली (BCCI president Sourav Ganguly) की आईपीएल के आगामी सीजन के लिए टीम में वापसी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली को आईपीएल के आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम के निदेशक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बीसीसीआई अध्यक्ष (BCCI President) की जिम्मेदारी संभालने से पहले सौरव गांगुली दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा थे। सौरव गांगुली ने मार्च 2019 की राजधानियों के संरक्षक के रूप में कार्य किया है।
सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अध्यक्ष बनने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कोच का पद छोड़ दिया है। सौरव गांगुली (Sourav Ganguly in ipl 2023) आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया की कप्तानी भी कर चुके हैं। सौरव गांगुली ने पिछले साल बीसीसीआई अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके बाद रोजर बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष बनाया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स की सभी टीमों को करेंगे निर्देशित
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आईपीएल सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट निदेशक नियुक्त किया जाएगा। सौरव गांगुली आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के अलावा साउथ अफ्रीका टी20 लीग (South Africa T20 League) में इस ग्रुप की अंतरराष्ट्रीय टीमों दुबई कैपिटल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स को भी गाइड करेंगे। सौरव गांगुली तीन साल बाद फिर से दिल्ली कैपिटल्स के खेमे में नजर आएंगे। सौरव गांगुली की एंट्री ने दिल्ली की टीम (Delhi team) और प्रशंसकों को खुश कर दिया है। हालांकि इस बारे में जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
आईपीएल 2023 दिल्ली कैपिटल्स की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, फिलिप सॉल्ट, रिले रूसो, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश धुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एंगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS