IPL Auction 2024: Mitchell Starc बने IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में इस टीम ने खरीदा

IPL Auction 2024: IPL 2024 का ऑक्शन आज मंगलवार को दुबई में हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दोपहर 1 बजे से शुरू हो गया। इसकी स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के रिकॉर्ड को मिचेल स्टार्क ने तोड़ दिया है।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मिचेल स्टार्क पर पहली बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। मुंबई और दिल्ली के बीच 9.60 करोड़ रुपये तक की बोली लगी। इसके बाद गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राडइर्स ने बोली लगानी शुरू कर दी। अंत में कोलकाता ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
The record created not long back is 𝘽𝙍𝙊𝙆𝙀𝙉! 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023
Most expensive player of all time 👇
P̶a̶t̶ ̶C̶u̶m̶m̶i̶n̶s̶ Mitchell Starc 😎
Mitchell Starc is SOLD to #KKR for INR 24.75 Crore 💜#IPLAuction | #IPL
वहीं, इससे पहले पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। कमिंस पर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने बोली लगानी शुरू की। इन दोनों के बीच 4.80 करोड़ रुपये तक बोली लगी। इसके बाद आरसीबी और चेन्नई के बीच 7.60 करोड़ रुपये तक बोली में रही। इसके बाद चेन्नई से सनराइजर्स हैदराबाद ने टक्कर लेनी शुरू की। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार ली। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
आईपीएल की सभी 10 टीमों के साथ-साथ फैंस भी इस मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आईपीएल नीलामी 2024 के लिए 333 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें से 214 खिलाड़ी भारतीय हैं। इन 333 खिलाड़ियों में से 116 कैप्ड हैं, जबकि 215 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट देश के खिलाड़ी हैं। सभी 10 टीमों में कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS