रोहित, विराट जैसे दिग्गजों की तुलना में सैम को मिले अधिक पैसे, जानें इस पर IPL अध्यक्ष धूमल की राय

इंग्लैंड के सैम करन ने शुक्रवार (23 दिसंबर) को आईपीएल नीलामी (IPL auction) में सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिए। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले सैम कुरन को पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी को रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों से भी अधिक पैसा मिलेगा। इस कड़ी में जब आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल (IPL chairman Arun Dhumal) से इस बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इसका दिलचस्प जवाब दिया।
अरुण धूमल ने कहा
इसी क्रम में आईपीएल मिनी ऑक्शन के बाद एक जर्नलिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक छोटा सा वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने धूमल के साथ एक दिलचस्प बातचीत की। जब अरुण धूमल से पूछा गया कि एक विदेशी खिलाड़ी होने के नाते, आईपीएल 2023 (IPL 2023) में रोहित या विराट जैसे शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों की तुलना में अधिक भुगतान किया जा रहा है, तो धूमल ने कहा कि वह इसे बुरा नहीं मानेंगे, क्योंकि कभी-कभी पैसा ही सब कुछ नहीं होता है।
धूमल ने कहा, "मैं उस पर टिप्पणी करने के लिए सही व्यक्ति नहीं हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि उन्हें जो भूमिकाएं मिली हैं, उससे वे खुश हैं, पैसा सब कुछ नहीं है, वे अपनी टीमों का नेतृत्व कर रहे हैं, वे शानदार ढंग से नेतृत्व कर रहे हैं। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि रोहित अभी भी मुंबई इंडियंस (एमआई) का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि, विराट ने आईपीएल 2022 अभियान से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान के रूप में पद छोड़ दिया था।"
बाद में वीडियो में, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) से सैम के ऐतिहासिक सौदे के बारे में पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि यह इंग्लिश खिलाड़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।'
Is it unfair on the likes of #RohitSharma & #ViratKohli if #SamCurran is highest paid in #IPL2023 ? Contrasting views from Kochi. pic.twitter.com/K47GqpIgY1
— Vimal कुमार (@Vimalwa) December 24, 2022
सैम कुरन ने शानदार प्रदर्शन किया
हाल ही में सम्पन हुए टी20 विश्व कप 2022 में सैम कुरन ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (best performance) दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड टी20 विश्व कप 2022 का ख़िताब जितने में कामयाब रहा है। उनके प्रदर्शन के बाद उनपर सबसे बड़ी बोली लगने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे। मुंबई इंडियंस (एमआई), चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और अन्य फ्रैंचाइजी की पसंद के बीच एक युद्ध छिड़ने के बाद, आखिरकार पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने ऑलराउंडर को इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगा कर अपने खेमे में शामिल कर लिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS