IPL 2023: 10 टीमें , 405 खिलाड़ी, जानिए आईपीएल मिनी ऑक्शन की छोटी बड़ी सभी जानकारियां

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन (IPL 2023 mini auction) के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी कमर कसली है। ऑक्शन 23 दिसंबर को केरल के कोच्चि शहर (Kochi city of Kerala) में होगा। इस ऑक्शन में 405 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। बता दें कि शुरू में 991 क्रिकेटरों की लिस्ट जारी की गई थी, लेकिन बाद में 10 टीमों ने कुल 369 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया। इसके बाद टीमों की ओर से 36 अतिरिक्त क्रिकटरों (additional cricketers) का अनुरोध किया, जिनका नाम लास्ट लिस्ट में जोड़ा गया है। इसके बाद ऑक्शन (auction) में उतरने वाले खिलाड़ियों की संख्या 405 हुई।
10 फ्रेंचाइजियों को मिलाकर कुल 87 स्लॉट उपलब्ध
इस 405 खिलाड़ियों (list of 405 players) की लिस्ट में 273 भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि 132 विदेशी खिलाड़ी है। 132 विदेशी खिलाड़ियों में से 4 खिलाड़ी एसोसिएट नेशन के हैं। इनमें कुल 119 कैप्ड यानी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले और 282 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजियों को मिलाकर कुल 87 स्लॉट उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 तक विदेशी खिलाड़ियों (overseas players) के लिए स्लॉट किए जा रहे हैं। आइए इस पर एक नजर डालते है...
टीमों के पास कितना पैसा और कौन खरीदेगा कितने खिलाड़ी
सनराइजर्स हैदराबाद
रिटेन : 12 खिलाड़ी
पर्स : 42.25 करोड़
स्पॉट : 13 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी की सीमा: 4 खिलाड़ी
राजस्थान रॉयल
रिटेन : 16 खिलाडी
पर्स : 13.2 करोड़
स्पॉट : 9 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी की सीमा: 4 खिलाड़ी
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
रिटेन : 18 खिलाड़ी
पर्स : 8.75 करोड़
स्पॉट : 7 खिलाड़ी
विदेशी खिलाड़ी की सीमा: 2 खिलाड़ी
पंजाब किंग्स
रिटेन : 16 खिलाड़ी
पर्स : 32. 2 करोड़
स्पॉट : 9
विदेशी खिलाड़ी की सीमा: 3
मुंबई इंडियन
रिटेन : 16 खिलाड़ी
पर्स : 20. 55 करोड़
स्पॉट : 9
विदेशी खिलाड़ी की सीमा: 3
लखनऊ सुपर जायंट्स
रिटेन : 15 खिलाड़ी
पर्स : 23. 35 करोड़
स्पॉट : 10
विदेशी खिलाड़ी की सीमा: 4
कोलकाता नाइट राइडर्स
रिटेन : 14 खिलाड़ी
पर्स : 7. 05 करोड़
स्पॉट : 11
विदेशी खिलाड़ी की सीमा: 3
चेन्नई सुपर किंग्स
रिटेन : 18 खिलाड़ी
पर्स : 20. 45 करोड़
स्पॉट : 7
विदेशी खिलाड़ी की सीमा : 2
गुजरात टाइटन्स
रिटेन : 18 खिलाड़ी
पर्स : 19.25 करोड़
स्पॉट : 7
विदेशी खिलाड़ी की सीमा : 3
दिल्ली कैपिटल्स
रिटेन : 20
पर्स : 19. 45 करोड़
स्पॉट : 5
विदेशी खिलाड़ी की सीमा : 2
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS