पोलार्ड ने IPL 2023 से लिया संन्यास लेकिन नहीं छोड़ा मुंबई इंडियंस का हाथ, इस भूमिका में होंगे टीम के साथ

Kieron Pollard News: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 (IPL 2023) का आयोजन कुछ ही महीनों में शुरू होने वाला है। इसके लिए नीलामी अगले महीने 23 दिसंबर को होने वाली है और फिलहाल टीमें रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर रही हैं। इस बीच वेस्ट इंडीज के स्टार ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड ने IPL से संन्यास ले लिया है। ये खबर IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों के रिटेंशन से ठीक पहले आई है। पोलार्ड ने भले ही संन्यास ले लिया है, लेकिन अब भी वह मुंबई इंडियंस के साथ बने रहेंगे। IPL 2023 में वो मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच (role of batting coach) की भूमिका में दिखेंगे।
बैटिंग कोच की भूमिका के साथ ये भी करेंगे पोलार्ड
IPL से संन्यास (retirement from IPL) के बाद भी वो मुंबई इंडियंस को जीत दिलाने की भूमिका में पोलार्ड बने रहेंगे। वो फ्रेंचाइजी के उभरते बल्लेबाजों को मुकाबलों के लिए तैयार करेंगे। इस तैयारी के लिए उनसे बेहतर कोई हो भी नहीं सकता। पोलार्ड के पास IPL का अनुभव है, साथ ही दुनिया भर की लीग में भी अपना जलवा बिखेर चुके हैं। इसके अलावा पोलार्ड के पास एक और जिम्मेदारी रहेगी। दरअसल, वह यूएई में होने वाली टी20 लीग में मुंबई की टीम के लिए खेलते भी दिखेंगे। MI एमिरेट्स (MI Emirates) नाम से एक टीम यूएई (UAE) की टी20 लीग में मुंबई ने भी खरीदी है और पोलार्ड इस टीम में खेलते हुए नजर (playing in this team) आएंगे।
🙏𝕋ℍ𝔼 𝕃𝕃𝕆ℝ𝔻 𝗛𝗔𝗦 𝗪𝗢𝗡 𝗜𝗧 𝗔𝗟𝗟 🏆#OneFamily #MumbaiIndians @KieronPollard55 pic.twitter.com/VPWTdWZEdH
— Mumbai Indians (@mipaltan) November 15, 2022
पोलार्ड ने 2010 में किया मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू
IPL को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट लीग बनाने में वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर काइरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अहम भूमिका निभाई है। काइरन पोलार्ड ने 2010 में मुंबई के लिए अपना IPL डेब्यू किया था और 2022 तक लगातार टीम के लिए खेलते रहे। एक दशक से ज्यादा चला ये नाता अब नए पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस दौरान पोलार्ड ने IPL में 189 मैच खेले, जिसकी 171 पारियों में उन्होंने 147.32 की स्ट्राइक रेट से 3412 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने IPL में सिर्फ 16 अर्धशतक (half-centuries) जड़े हैं।
मुंबई के लिए खेलते हुए पोलार्ड की भूमिका (Pollard's role) एक ऑलराउंडर की थी। बल्ले के अलावा उन्होंने गेंद से भी अपना दम दिखाया है। उन्होंने IPL में 189 मैच खेलकर 69 विकेट मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए झटके हैं। इस दौरान 44 रन देकर 4 विकेट लेना उनका गेंद से सबसे बेहतरीन प्रदर्शन (best performance) रहा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS