अथिया से पहले इन हसीनाओं को डेट कर चुके केएल राहुल, एक तो है Athiya की बेहद करीबी दोस्त

भारतीय क्रिकेटर लोकेश राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (KL Rahul and Athiya Shetty) बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बीते दिन दोनों की शादी को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया। कपल 23 जनवरी को शादी कर सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों की मुलाकात करन जौहर की पार्टी (Karan Johar's party) में हुई थी और फिर जल्द दोनों अच्छे दोस्त बन गए। लेकिन, आपको शायद ही पता होगा कि टीम इंडिया के स्टार (Team India's star) बल्लेबाज राहुल की अथिया शेट्टी से पहले भी कई गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं। इनमें से एक तो अथिया शेट्टी ((Athiya Shetty) की बेहद करीबी दोस्त है। आइये उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड्स के बारे में यहां जानिये...
सोनम बाजवा
ज्ञात हो कि केएल राहुल पहले आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स टीम से जुड़े थे। उन्होंने 2 साल तक टीम की कप्तानी भी की थी। उसी दौरान केएल राहुल (KL Rahul) की दोस्ती पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) से हो गई थी। दोनों को सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट करते भी देखा गया। कहा जाता है कि ये रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया क्योंकि दोनों अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे, लेकिन फिर भी उनके बीच अच्छी दोस्ती है।
सोनल चौहान
जन्नत फेम एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने एक बार केएल राहुल की तारीफ करते हुए एक पोस्ट लिखा था, जिसके बाद दोनों की अफेयर्स की अफवाहें उड़ने लगी। हालांकि, सोनल चौहान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बीच अफेयर या डेटिंग जैसी कोई चीज नहीं है और वह सिर्फ राहुल (Rahul) के अच्छे खेल की फैन हैं।
निधि अग्रवाल
निधि अग्रवाल (Nidhhi Agarwal) और केएल राहुल को मुंबई के एक कैफे में स्पॉट किया गया था। इसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट को लाइक करते नजर आए। जल्द ही उनके अफेयर की अफवाहें उड़ीं और राहुल और निधि को अक्सर मुंबई में एक साथ देखा गया। हालांकि जब अफेयर की खबरें सुर्खियां बनने लगीं तो केएल राहुल ने कहा था कि वह उनकी स्कूल फ्रेंड थी।
आकांक्षा रंजन कपूर
एक समय में केएल राहुल का नाम अथिया शेट्टी की बेहद करीबी दोस्त में से एक आकांक्षा रंजन कपूर (Akanksha Ranjan Kapoor) के साथ भी जुड़ा था। अथिया और आकांक्षा बचपन की दोस्त हैं और दोनों एक दूसरे की सोशल मीडिया फोटोज में साथ नजर आती हैं। हालांकि न तो आकांक्षा और न ही राहुल ने कभी इस रिश्ते को स्वीकार किया, लेकिन दोनों को मुंबई में कई बार साथ देखा गया।
केएल राहुल और अथिया शेट्टी
गौरतलब है कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी (KL Rahul and Athiya Shetty) ने कभी खुलकर अपने प्यार का इजहार नहीं किया, लेकिन दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था। कई बार राहुल को सपोर्ट करने के लिए अथिया मैदान पर दिखी है। इसके अलावा हाल ही श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में केएल राहुल ने अपने बल्ले का जादू दिखाया और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। उनके प्रदर्शन की जहां हर कोई तारीफ कर रहा है, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अथिया शेट्टी ने भी रिएक्ट किया है। उन्होंने क्रिकेटर का पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी लगाई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS