Video : विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को Men's U-19 WC विजेता कप्तान ने दिया खास मैसेज, देखें क्या कहा

Video : विमेंस वर्ल्ड चैंपियन को Mens U-19 WC विजेता कप्तान ने दिया खास मैसेज, देखें क्या कहा
X
Indian Womens Under 19 Cricket Team: भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में जीत हासिल की। इस जीत के बाद से बधाइयों का तांता लग गया है।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका में खेले गए महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप (Women's Under-19 World Cup ) के पहले सीजन में जीत हासिल की। इस जीत के बाद से बधाइयों का तांता लग गया है। क्रिकेटर्स से लेकर राजनेता और अभिनेता सभी भारतीय महिलाओं को जीत की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच महिला टीम की जीत पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की ओर से एक खास संदेश भी आया है। बीसीसीआई (BCCI ) ने इसका वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में टीम इंडिया (Team India) के सभी खिलाड़ी और हेड कोच राहुल द्रविड़ (coach Rahul Dravid) नजर आ रहे हैं।

सभी अंडर 19 महिला टीम को जीत की बधाई दे रहे

30 सेकंड के इस वीडियो में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) कहते हैं कि आज भारतीय महिला अंडर-19 महिला टीम ने इतिहास रच दिया। मैं अंडर-19 पुरुष विजेता कप्तान (U-19 men's winning captain) से अनुरोध करता हूं कि वह महिला टीम को एक विशेष संदेश दें। इसके बाद उन्होंने माइक पृथ्वी शॉ को थमा दिया। इसके बाद शॉ कहते हैं कि मुझे लगता है कि यह बड़ी उपलब्धि है। सभी अंडर 19 महिला टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं। इस वीडियो के साथ कैप्शन में बीसीसीआई ने लिखा, भारत की अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप विजेता टीम (Under-19 Women's T20 World Cup winning team) के लिए लखनऊ से विशेष संदेश।


भारत ने अब तक 6 बार अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता

पुरुषों और महिलाओं को मिलाकर भारत ने अब तक 6 बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। टीम इंडिया (Team India) ने पहली बार यह कारनामा साल 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में किया था। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराया था। 2008 में भारत ने विराट कोहली की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता था। उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया। 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में और 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) जीता था।

U-19 WC विजेता कप्तान

वर्ष 2000: भारत - मोहम्मद कैफ

वर्ष 2008: भारत- विराट कोहली

वर्ष 2012: भारत - उन्मुक्त चंद

वर्ष 2018: भारत - पृथ्वी शॉ

वर्ष 2022: भारत - यश धुल

वर्ष 2023: भारत - शेफाली वर्मा


Tags

Next Story