MS Dhoni: इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए साक्षी ले रही माही के नाम का सहारा, खुलासा हुआ तो बोली...

MS Dhoni : टीम इंडिया को दो आईसीसी विश्व कप तक पहुंचाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी जिंदगी को बेहद निजी रखते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं और मीडिया के सामने ज्यादा दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन इसके उलट उनकी पत्नी साक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। साक्षी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहती हैं। धोनी ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि वह अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कुछ भी करेंगी। धोनी और साक्षी (Dhoni and Sakshi) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा (social media) है।
धोनी और साक्षी का वीडियो वायरल
इस वीडियो में धोनी और साक्षी मजाकिया अंदाज (funny way) में लड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच वीडियो में आसपास कई लोग भी नजर आ रहे है। धोनी वीडियो में कहते हैं कि साक्षी इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये सब कर रही हैं। तो साक्षी का इस मामले पर अपना पक्ष रखते हुए धोनी से भी हलकी नोकझोक हो गई। साक्षी कहती हैं कि आपके फैन्स भी मुझसे उतना ही प्यार करते हैं, जितना आप। यह सुनकर धोनी और बाकी लोग भी हंसने लगे।
धोनी वीडियो में कहते हैं, 'वह इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसा करती हैं।' इस पर साक्षी कहती हैं, 'आपके चाहने वाले भी मुझसे प्यार करते हैं।
.@msdhoni : Dekho aapne Instagram ke followers badhne ke liye, ye sab kar rahe hai... @SaakshiSRawat : All your followers love me also no..
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) January 30, 2020
Check out the hilarious convo here!🤣#Dhoni #Sakshi #MahiWay ❤️😇 pic.twitter.com/B0VNZ4mUOH
धोनी के फैन पेज से भी शेयर किया़
इस वीडियो को धोनी के फैन पेज से (Dhoni fan page) भी शेयर किया गया है। इसे लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कहा है कि साक्षी धोनी का इस्तेमाल अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए कर रही हैं। गौरतलब है कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता दिवस पर (Independence Day) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। धोनी अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। धोनी ने 350 वनडे, 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 90 टेस्ट में 17266 रन बनाए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS