फॉर्म हाउस की स्ट्रॉबेरी को चट कर गए धोनी, बताई टेस्ट की कहानी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस समय अपने परिवार और बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। हाल में धोनी दुबई में परिवार के साथ लंबी छुट्टियां बिताकर बीते दिनों घर लौटे हैं और उन्होंने अपने फार्म हाउस में लगी स्ट्रॉबेरी को खाते हुए कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्ट्रॉबेरी खाकर एमएस धोनी कहा कि अगर मैं ऐसे ही खेत में आता रहा और खाता रहा तो मार्केट के लिए कोई स्ट्रॉबेरी नहीं बचेंगी।
इस समय धानी की कुछ तस्वीरें और वीडियों पूरे विश्व में सुर्खियो में हैं। धोनों अपने फॉर्म हाउस में पके स्ट्रॉबेरी को देखकर अपने आप को रोक नहीं पाए और वीडियों में स्ट्रॉबेरी खाकर धोनी ने अपने फार्म हाउस के कर्मचारियों से कहा कि इससे पहले इतना स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी कभी नहीं खाया।
धोनी ने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपने परिवार और बिजनेस को बढ़ावा देने पर ध्यान दे हैं। इसी बीच अब वो क्रिकेट के मैदान की जगह खेतों में नजर आ रहे हैं। अब धोनी खेती-बाड़ी में भी अपनी बादशाहत दिखाना चाहते हैं और उनके फार्म हाउस में उपजी सब्ज़ियों का स्वाद भी दुबई को लोग चखेंगे। धोनी अपने फार्म हाउस में मटर, टमाटर, गोबी, आलू और पपीता उगाते हैं। जिनकों दुबई में बेचा जाएगा।
एमएस धोनी के फॉर्म हाउस के एक कर्मचारी ने बताया है कि माही अपने फॉर्म हाउस पर आए और उन्होंने पकी हुई स्ट्रॉबेरी देखी, तो बहुत खुश हुए। उन्होंने स्ट्रॉबेरी खाकर कहा कि ऐसा स्ट्रॉबेरी पहली बार खा रहा हूँ। उस दिन धोनी ने अपने फॉर्म हाउस पर करीब 2 घंटे बिताए। कर्मचारी ने यह भी कहा कि फॉर्म हाउस में रोजाना 15 से 20 किलो स्ट्रॉबेरी की उपज हो रही है। जिन्हें डिब्बों में पैक कर सीधे लोकल मार्किट में भेजा जाता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS