MS Dhoni Hairstyle: पुराने अंदाज में लौटे माही, एक दशक के बाद फिर से बढ़ाए बाल, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

MS Dhoni Hairstyle: पुराने अंदाज में लौटे माही, एक दशक के बाद फिर से बढ़ाए बाल, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर
X
MS Dhoni Hairstyle: भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने हेयरस्टाइल बदलने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए हैं। माही एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में लौट आए हैं। माही ने अपने बाल पहले की तरह बढ़ा लिए हैं।

MS Dhoni Hairstyle: भारतीय पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। इन दिनों धोनी यूएस ओपन टूर्नामेंट (US Open Tournament) देखने के लिए अमेरिका पहुंचे हैं। धोनी को स्टेडियम में टेनिस मैच (Tennis Match) का आनंद लेते देखा गया था। यह मुकाबला कार्लोस अलकराज (Carlos Alcaraz) और अलेक्जेंडर ज्वेरेव (Alexander Zverev) के बीच खेला जा रहा था। इस दौरान धोनी को देख भारतीय फैंस काफी हैरान और काफी खुश भी हुए। मैच देखते हुए धोनी का ऐसा लुक सामने आया है, जिसकी पूरी दुनिया दिवानी है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी हेयरस्टाइल चेंज कर लिया है। धोनी ने एक बार फिर से अपने बाल बड़े कर लिए हैं। फैंस को यह लुक खूब पसंद आ रहा है। फैंस का कहना है कि धोनी जब बड़े बाल रखते हैं, यह फैंस का फेवरेट लुक है।

पुरानी लुक में नजर आए धोनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका में मैच देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी का जो फोटो वायरल हो रहा है। उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि धोनी ने अपने बाल बढ़ा लिए हैं। उन्होंने पीछे के साइड अपने बाल बड़े-बड़े कर लिए हैं। जब धोनी ने क्रिकेट में डेब्यू किया था, उस दौरान उनका यही लुक था, लेकिन बाद में उन्होंने लुक बदल लिया था। अब करीब एक दशक के बाद धोनी अपने बड़े बालों के लुक में दिख रहे हैं। हालांकि, धोनी के बाल इतने बड़े नहीं है, जितने पहले थे। उन्होंने बाल बढ़ाने शुरू कर दिए हैं। धोनी की इस वायरल फोटो को देख आप खुद समझ सकते हैं कि धोनी ने अपने बाल बढ़ा लिए हैं।

ये भी पढ़ें...MS Dhoni Viral Video: फ्लाइट में सोते रहे एमएस धोनी, एयरहोस्टेस फैन ने कर दिया वायरल, देखे यहां....

Tags

Next Story