Taliban की कैद से छूटकर Qatar पहुंची 100 अफगानी महिला फुटबॉल खिलाड़ी, अधर में लटका भविष्य

खेल। अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (taliban) के कब्जे के बाद से यहां महिलाओं की जिंदगी बद से बदतर हो गई है। तालिबानी शानस में महिलाओं को खौफ में जीना पड़ रहा है, वह डर के माहौल में अपनी जिंदगी गुजार रहीं हैं। तालिबान ने यहां की महिला खिलाड़ियों, एथलीटों के खेलने पर भी पाबंदियां लगा दी हैं। इसी बीच तालिबानी कब्जे से 100 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों (Afghan women footballers) को बाहर निकाला गया है। वहीं इन महिला खिलाड़ियों के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
वहीं इन महिला फुटबॉल खिलाड़ियों को प्लाइट के जरिए दोहा लाया गया। कतर की सहायक विदेश मंत्री Lolwah Al-Khater ने एक ट्वीट में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि 100 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों और उनके परिवार को लाया गया है।
कतर सरकार और FIFA की मुहीम
बता दें कि कतर सरकार ने फीफा के साथ मिलकर इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं इनमें कुछ खिलाड़ी अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम की मेंबर भी हैं। इन सभी को यहां एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। जहां सभी का कोविड का टेस्ट किया जाएगा। हालांकि, ये अभी साफ नहीं है कि ये खिलाड़ी यहां कब तक रहेंगी।
सितंबर में अफगानिस्तान की युवा महिला फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने भी अपने परिवार के साथ अफगानिस्तान छोड़ दिया था। इसके बाद ये सभी खिलाड़ी पाकिस्तान पहुंची थी। जहां ये 30 दिनों के बाद किसी तीसरे देश के लिए रवाना होंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS