पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान चरणजीत सिंह का निधन, 1964 ओलंपिक में दिलाया था स्वर्ण पदक

पूर्व भारतीय हॉकी टीम के कप्तान चरणजीत सिंह का निधन, 1964 ओलंपिक में दिलाया था स्वर्ण पदक
X
भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान चरणजीत सिंह (Charanjit Singh) का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया।

खेल। भारतीय हॉकी टीम (Indian hockey team) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान चरणजीत सिंह (Charanjit Singh) का 92 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। ऊना में उन्होंने अपने घर पर अपने जीवन की अंतिम सांस ली। चरणजीत पिछले कुछ समय से बीमार थे। चरणजीत की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने साल 1964 में टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में गोल्ड मेडल जीता था। बता दें कि, चरणजीत को अर्जुन अवार्ड समेत पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। आज शाम के चार बजे उनका ऊना में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1950 में भारतीय टीम में हुए थे शामिल

साल 1949 में चरणजीत ने पंजाब यूनिवर्सिटी की हॉकी टीम से खेलना शुरू किया। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने उन्हें का टीम कप्तान बना दिया। धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करना शुरू किया और साल 1950 में उन्हें भारतीय हॉकी टीम में शामिल कर लिया गया। साल 1951 में चरणजीत भारतीय टीम के साथ पाकिस्तान भी गए थे।

पाक टीम से लिया था बदला

साल 1964 में चरणजीत की कप्तानी में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची और पाकिस्तान से 1960 ओलंपिक का बदला भी लिया। इस फाइनल मैच में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से मात देकर स्वर्ण पदक जीता था। ओलंपिक गोल्ड जीतने के बाद 1964 में ही चरणजीत को सरकार ने पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया।

Tags

Next Story